सहारनपुर: अधिवक्ता के घर लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

School Ad

सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी में अधिवक्ता नौशाद अली के घर में घुसकर दो बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया था और लूट करके फरार हो गए थे। पुलिस ने इन्हीं दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ लिया है।देहात कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता के घर हुई लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
 
इन बदमाशों ने पांच दिन पहले अधिवक्ता नौशाद अली के घर उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना 14 मार्च की रात को चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी में हुई थी। अधिवक्ता नौशाद अली के घर में घुसकर दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया और करीब 43 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। अधिवक्ता ने देहात कोतवाली में मामला दर्ज कराया था और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
बीती देर रात देहात कोतवाली पुलिस मंशापुर नहर पटरी के पास नियमित चेकिंग कर रही थी।
 
इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश भागने लगे। हड़बड़ाहट में वे नहर तिराहे के पास फिसल गए। इसके बाद, दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अब्दुल रहमान निवासी दया गार्डन और दिलेशान निवासी मिल्लतनगर, देहात कोतवाली के रूप में हुई है। दोनों ही अधिवक्ता के घर हुई लूट की घटना में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटी गई 43 हजार रुपये की नकदी, दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है और आगे की पूछताछ कर रही है। 
Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ के बाद चार शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की क्रेटा कार और असलहे बरामद

   मुजफ्फरनगर। जनपद की थाना सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी के एक बड़े संगठित गिरोह...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ के बाद चार शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की क्रेटा कार और असलहे बरामद

हुंडई की आने वाली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टेस्टिंग के दौरान दिखी, लॉन्च से पहले फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

आज ऑटो सेक्टर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शौकीनों के लिए बेहद खास...
ऑटोमोबाइल 
हुंडई की आने वाली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टेस्टिंग के दौरान दिखी, लॉन्च से पहले फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

मुजफ्फरनगर:सीमली की बेटियों ने लहराया परचम, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

मुजफ्फरनगर। जनपद के शिक्षा जगत और ग्राम सीमली के लिए आज का दिन ऐतिहासिक गौरव लेकर आया है। स्थानीय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:सीमली की बेटियों ने लहराया परचम, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह के घर मंगलवार की शाम हुए विस्फोट में आरोपित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह के घर मंगलवार की शाम हुए विस्फोट में आरोपित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का संविदा कर्मी 50 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में साेनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का संविदा कर्मी 50 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार

तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजे जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कोरीडिहा बाजार के पास एक तेज रफ्तार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम