सहारनपुर में बाइक लूट: चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से छीनी बाइक

सहारनपुर (बड़गांव)। गांव जडौदा पांडा निवासी विशु पुत्र अनिल अपने साथी बुड्ढा खेड़ा निवासी सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर स्थित एक कंपनी में ड्यूटी कर वापस लौट रहा था। विशु अपने साथी सचिन को उसके गांव बुड्ढा खेड़ा बाइक से उतारने के बाद बाइक लेकर गांव मुश्कीपुर के समीप पहुंचा तो चार बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाश जबरदस्ती युवक से बाइक छीनकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जडौदा पांडा चौकी पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन तब तक बदमाश मुजफ्फरनगर जिले की सीमा में घुसकर दूर जा चुके थे। पुलिस बदमाशों को तलाशने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां