यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

केंद्र की सौगात से भारत-नेपाल व्यापार और सीमा पार संपर्क को मिलेगी नई रफ्तार

School Ad

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए एक बड़े प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी है। सरकार ने बाराबंकी से बहराइच तक 101.515 किलोमीटर लंबे 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड राष्ट्रीय राजमार्ग-927 के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। सार्वजनिक निजी भागीदारी वार्षिकी मोड में तैयार होने वाली इस परियोजना पर कुल ₹6969.04 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति के इस निर्णय से प्रस्तावित एनएच-927 खंड के उन्नयन से बाराबंकी और बहराइच जिलों के शहरी क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही सड़कों की ज्यामितीय खामियों, तीखे मोड़ों और अत्यधिक भीड़भाड़ की समस्या का स्थाई समाधान होगा। यह हाईवे पूरी तरह से 'एक्सेस-कंट्रोल्ड' होगा, जिसका अर्थ है कि इसमें प्रवेश और निकास के निश्चित बिंदु होंगे, जिससे वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रा समय में लगभग एक घंटे की कमी आएगी। वहीं यूपी के इस नए 'इकोनॉमिक कॉरिडोर'के तहत बाराबंकी-बहराइच हाईवे से 80 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार मिलेगा। यह बाराबंकी-बहराइच खंड केवल एक सड़क नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र के लिए प्रगति का नया द्वार साबित होने वाला है।

बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी ये भी पढ़ें  बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी

भारत-नेपाल सीमा तक निर्बाध पहुंच
यह कॉरिडोर सामरिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मार्ग नेपालगंज सीमा के माध्यम से भारत और नेपाल के बीच एक महत्वपूर्ण सीमा पार व्यापार कॉरिडोर के रूप में कार्य करेगा। इससे रूपईडीहा लैंड पोर्ट तक मालवाहक वाहनों और यात्रियों की पहुंच आसान होगी। वहीं लखनऊ और श्रावस्ती एयरपोर्ट के बीच सफर आसान होगा। इसके अतिरिक्त, यह सड़क बहराइच और श्रावस्ती जैसे दूरस्थ जिलों को पीएम गतिशक्ति आर्थिक केंद्रों और हवाई अड्डों से जोड़कर कृषि व्यापार और पर्यटन को प्रोत्साहित करेगी। 

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

क्षेत्रीय विकास को लगेंगे पंख
परियोजना के तहत 3 आर्थिक केंद्रों, 2 सामाजिक केंद्रों और 12 प्रचालन केंद्रों को आपस में जोड़ा जाएगा। सेवा सड़कों के निर्माण से स्थानीय रिहायशी इलाकों को बाईपास मिलेगा, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और वाहन परिचालन लागत में कमी आएगी। यह उन्नत कॉरिडोर न केवल परिवहन को सुगम बनाएगा, बल्कि समूचे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।

अलीगढ़ में अजान को लेकर BJP सांसद का बयान, सियासी बवाल तेज ये भी पढ़ें  अलीगढ़ में अजान को लेकर BJP सांसद का बयान, सियासी बवाल तेज

शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति
परियोजना के तहत 48.28 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इससे बाराबंकी, रामनगर, जरवल, कैसरगंज, कुंडासर, फखरपुर और बहराइच जैसे प्रमुख शहरों के भीतर लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी और लंबी दूरी के वाहन शहर के बाहर-बाहर निकल सकेंगे।

रोजगार की आएगी नई लहर
इस विशाल परियोजना की सबसे बड़ी खूबी इसका रोजगार सृजन है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, निर्माण के दौरान लगभग 36.54 लाख व्यक्ति-दिवस प्रत्यक्ष रूप से और 43.04 लाख व्यक्ति-दिवस अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार सृजित होंगे। यानी कुल मिलाकर लगभग 80 लाख व्यक्ति-दिवसों का काम स्थानीय लोगों और श्रमिकों को मिलेगा।

शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति
परियोजना के तहत 48.28 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इससे बाराबंकी, रामनगर, जरवल, कैसरगंज, कुंडासर, फखरपुर और बहराइच जैसे प्रमुख शहरों के भीतर लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी और लंबी दूरी के वाहन शहर के बाहर-बाहर निकल सकेंगे।

परिवहन और व्यापार का महासंगम
यह हाईवे बाराबंकी, रसौली, बुढ़वल और बहराइच जैसे 10 प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करेगा। इसके अलावा, मार्ग में पड़ने वाले दो आकांक्षी जिलों  के सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार लाने के लिए इसे विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। वित्त वर्ष 2028 तक इस मार्ग पर प्रतिदिन लगभग 28,557 PCU (यात्री कार यूनिट) यातायात का अनुमान है, जो इसकी उपयोगिता को दर्शाता है।

 

Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: खतौली की गंगनहर में तैरता मिला लापता युवक का शव, फैली सनसनी

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बुधवार सुबह कस्बे के पास गंगनहर में एक व्यक्ति का शव तैरता देख राहगीरों और स्थानीय लोगों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली की गंगनहर में तैरता मिला लापता युवक का शव, फैली सनसनी

सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

मुज़फ्फरनगर : खतौली गंग नहर में तैरता मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, खलासी पुल पर अटका; परिजनों में मचा कोहराम

खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गंग नहर के पानी में बुधवार प्रातः एक व्यक्ति का शव तैरता मिलने से सनसनी फैल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर : खतौली  गंग नहर में तैरता मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, खलासी पुल पर अटका; परिजनों में मचा कोहराम

जानसठ: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत; परिजनों का डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामा

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 32 वर्षीय महिला की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
जानसठ: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत; परिजनों का डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामा

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना तहसील में भाकियू का धरना व प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुधवार को तहसील मुख्यालय परिसर उस समय नारों से गूंज उठा जब भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना तहसील में भाकियू का धरना व प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने नकबजनी मामले का चौबीस घंटे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

मुरादाबाद। महानगर के थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब बाड़ी चुंगी पर बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

यूपी को 4 साल बाद मिलेगा पूर्णकालिक DGP; योगी सरकार ने UPSC को भेजा अफसरों का पैनल, राजीव कृष्ण और रेणुका मिश्रा दौड़ में सबसे आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूती देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी को 4 साल बाद मिलेगा पूर्णकालिक DGP; योगी सरकार ने UPSC को भेजा अफसरों का पैनल, राजीव कृष्ण और रेणुका मिश्रा दौड़ में सबसे आगे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम