गोरखपुर: भाजपा नेता राजकुमार चौहान की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, चिलुआताल के बरगदवा में सनसनी

सुबह की सैर के लिए निकले थे, हमलावरों ने चाकू से से किए ताबड़तोड़ 50 से ज्यादा वार, पुलिस महकमे में हड़कंप

School Ad

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी के गृह जनपद गोरखपुर में अपराधियों मंगलवार की सुबह चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया, जहां बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता राजकुमार चौहान की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।  हमलावरों ने इस कदर क्रूरता दिखाई कि राजकुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ 50 से 60 वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बरगदवा निवासी भाजपा नेता राजकुमार चौहान मंगलवार सुबह अपनी नियमित मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वे अभी रास्ते में ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर धावा बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की संख्या अधिक थी और उन्होंने राजकुमार को घेरकर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। हमलावर अत्यंत क्रूर थे और उन्होंने राजकुमार के शरीर पर 50 से अधिक वार किए, जिससे उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मैनपुरी मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ही निकली पति की कातिल! प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश, चार गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मैनपुरी मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ही निकली पति की कातिल! प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश, चार गिरफ्तार

पुलिस महकमे में हड़कंप
दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकुमार चौहान क्षेत्र में भाजपा के एक सक्रिय सदस्य थे और उनकी अच्छी राजनीतिक पकड़ थी। यही कारण है कि पुलिस प्रथम दृष्टया इस हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका भी जता रही है।

मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला ये भी पढ़ें  मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

इलाके में तनाव, हत्यारों की तलाश तेज
इस हृदय विदारक घटना के बाद से बरगदवा और आसपास के इलाकों में गहरा आक्रोश और तनाव है। स्थानीय लोग इस बर्बरतापूर्ण हत्या से भयभीत हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और गश्त बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो राजनीतिक, व्यक्तिगत और अन्य सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कैराना का 'किंग' कौन ? महा-सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे: इकरा हसन के 'जोश' के आगे प्रदीप चौधरी का 'अनुभव' कितना भारी ?, या कोई तीसरा बना जनता की पसंद, जाने पूरा परिणाम ! ये भी पढ़ें  कैराना का 'किंग' कौन ? महा-सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे: इकरा हसन के 'जोश' के आगे प्रदीप चौधरी का 'अनुभव' कितना भारी ?, या कोई तीसरा बना जनता की पसंद, जाने पूरा परिणाम !

 

Views: 116

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

सुपौल में इओयू की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी

सुपौल। जिले के करजाईन क्षेत्र में आर्थिक अपराध इकाई इओयू पटना की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
सुपौल में इओयू की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी

MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026: बेटियों की शादी पर मिलेंगे 55000 रुपए तुरंत करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया और पात्रता

अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और आपके घर में बेटी की शादी होने वाली है तो अब आपको ...
मध्य प्रदेश 
MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026:  बेटियों की शादी पर मिलेंगे 55000 रुपए तुरंत करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया और पात्रता

देवबंद: नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  नगर संगठन की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों की घोषणा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन

शामली: रसीदगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर संपन्न, स्वरोजगार के लिए मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी

   शामली। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दूर करने और युवाओं को उद्यमी बनाने के उद्देश्य से राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण...
शामली 
शामली: रसीदगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर संपन्न, स्वरोजगार के लिए मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी

नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा मंगलवार को गैस संकट, मनरेगा भुगतान में धांधली व बदायूं में सुधीर गुप्ता...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

देवबंद: नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  नगर संगठन की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों की घोषणा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन

सहारनपुर में डिजिटल जनगणना-27 के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल के निर्देशन में आगामी डिजिटल जनगणना-27 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डिजिटल जनगणना-27 के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सहारनपुर में रबी विपणन 2026-27: किसानों से गेहूँ की खरीद के लिए 4 मोबाइल क्रय केंद्र चालू

सहारनपुर।  जिलाधिकारी  मनीष बंसल के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से सीधे मोबाईल क्रय
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रबी विपणन 2026-27: किसानों से गेहूँ की खरीद के लिए 4 मोबाइल क्रय केंद्र चालू

सहारनपुर में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले: शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइज़र पदों पर अवसर

सहारनपुर। सहायक निदेशक सेवायोजन अनिल कुमार गौतम ने बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलिजेंट सर्विस देहरादून द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले: शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइज़र पदों पर अवसर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम