मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना तहसील में भाकियू का धरना व प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

गन्ना भुगतान और भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन की सुस्ती व चीनी मिलों की मनमानी पर गरजे किसान

School Ad

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुधवार को तहसील मुख्यालय परिसर उस समय नारों से गूंज उठा जब भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान के लिए तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगे।

तहसील परिसर में धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए भाकियू के जिला महासचिव अनुज बालियान ने तीखे तेवर अपनाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का किसान दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ चीनी मिलें गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रही हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, वहीं दूसरी ओर तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार इस कदर व्याप्त है कि बिना 'सुविधा शुल्क' के कोई काम नहीं होता। किसानों को अपने जायज काम के लिए भी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं

राशन वितरण में धांधली के आरोप
किसानों ने राशन वितरण प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकारी राशन की दुकानों पर बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है और पात्रों को उनका हक नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि कोटेदारों की मनमानी पर लगाम लगाई जाए और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए।

खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा? ये भी पढ़ें  खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा?

एसडीएम ने दिया समाधान का भरोसा
हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा भारी पुलिस बल के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के बीच बैठकर उनकी एक-एक समस्या को विस्तार से सुना। एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गन्ना भुगतान के संबंध में मिल प्रबंधन से वार्ता की जाएगी और तहसील में भ्रष्टाचार की किसी भी शिकायत पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने राशन वितरण में सुधार के लिए भी जांच का भरोसा दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विकास त्यागी, संजीव पंवार, सुधीर प्रधान, बीर सिंह, तैमूर समेत दर्जनों कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर के चरथावल में फंदे पर लटका मिला शव , पुलिस जांच में जुटी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के चरथावल में फंदे पर लटका मिला शव , पुलिस जांच में जुटी

 

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

यूपी: कनाडा की रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की बड़ी तैयारी, कनाडाई उच्चायुक्त की सीएम योगी से भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की वैश्विक साख और निवेश के अनुकूल वातावरण का लोहा अब सात समंदर पार भी माना...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी: कनाडा की रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की बड़ी तैयारी, कनाडाई उच्चायुक्त की सीएम योगी से भेंट

शामली: गन्ना फसल में टाप बोरर कीट नियंत्रण को लेकर किसानों को जागरूक किया गया

शामली। अपर दोआब शुगर मिल्स शामली के मिल क्षेत्र में गन्ना फसल को नुकसान पहुंचाने वाले टाप बोरर कीट...
शामली 
शामली: गन्ना फसल में टाप बोरर कीट नियंत्रण को लेकर किसानों को जागरूक किया गया

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल संघर्ष और धार्मिक नेता के निधन के बीच शिया समुदाय मनाएगा 'गमगीन ईद'

   मुजफ्फरनगर। मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों के बीच मुजफ्फरनगर के शिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल संघर्ष और धार्मिक नेता के निधन के बीच शिया समुदाय मनाएगा 'गमगीन ईद'

सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 20 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

नई दिल्ली। सऊदी अरब में बुधवार, 18 मार्च 2026 की शाम शव्वाल (Shawwal) का चांद नज़र नहीं आया है। चांद...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 20 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल

शामली। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र निवासी एक भाई बहन की स्कूटी में बस द्वारा टक्कर मार दिए जान से...
मुज़फ़्फ़रनगर  शामली 
शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल

उत्तर प्रदेश

यूपी: कनाडा की रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की बड़ी तैयारी, कनाडाई उच्चायुक्त की सीएम योगी से भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की वैश्विक साख और निवेश के अनुकूल वातावरण का लोहा अब सात समंदर पार भी माना...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी: कनाडा की रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की बड़ी तैयारी, कनाडाई उच्चायुक्त की सीएम योगी से भेंट

उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने नकबजनी मामले का चौबीस घंटे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम