मुजफ्फरनगर में डॉक्टर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती ने अपने पड़ोसी डॉक्टर पर नशीला पदार्थ देकर बलात्कार करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और गर्भपात की कोशिश करने जैसे कई संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
भरोसे का फायदा उठाकर किया शोषण
पीड़िता मुस्कान (परिवर्तित नाम) के अनुसार, वह मिमलाना रोड स्थित काशमियान वाली मस्जिद के पास रहती है। उसके पिता कुवैत में मजदूरी करते हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व, पड़ोस में रहने वाली महिला आबिदा ने उसे अपने घर के काम में हाथ बंटाने के लिए बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि आबिदा के पति, डॉक्टर सुलेमान ने धीरे-धीरे उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो का जाल
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि जब पीड़िता डॉक्टर के घर पर रात में रुकती थी, तो आरोपी डॉक्टर सुलेमान उसे नशा देकर उसके साथ बलात्कार करता था। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो और फोटो भी अपने मोबाइल में सेव कर लिए। पीड़िता का कहना है कि जब वह गर्भवती हो गई और उसने इस बारे में डॉक्टर को बताया, तो उसे बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन देकर बच्चा गिराने की भी कोशिश की, जिसमें उसकी पत्नी आबिदा ने भी साथ दिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेलिंग
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर सुलेमान उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। वह धमकी देता है कि यदि किसी को कुछ बताया, तो वह उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता के पिता जब विदेश से लौटे, तो उसने रोते हुए आपबीती सुनाई। परिजनों का कहना है कि वे पहले थाना कोतवाली नगर गए थे, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें एसएसपी की शरण लेनी पड़ी।
एसएसपी से इंसाफ की अपील
पीड़िता ने एसएसपी मुजफ्फरनगर को दिए गए पत्र में आरोपी डॉक्टर सुलेमान और उसकी पत्नी आबिदा के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की गुहार लगाई है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां