राजस्थान के सात जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 19-20 मार्च को पूरे प्रदेश में असर

On
School Ad

जयपुर। राजस्थान में बुधवार से एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 और 20 मार्च को लगभग पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है, इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राजस्थान पर देखने को मिलेगा। इस सिस्टम के कारण प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदला रहा। कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और धूप कम निकली, जिससे तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ गई। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

प्रदेश के कई जिलों जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, अजमेर, पाली, जयपुर, भरतपुर, दौसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, भीलवाड़ा और टोंक में बादलों का असर देखने को मिला। कोटा संभाग में भी दिनभर बादल छाए रहे। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि बाड़मेर में 36.9 और कोटा में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

वहीं श्रीगंगानगर में 28.5 और हनुमानगढ़ में 25.7 तापमान रहने से गर्मी का असर काफी कम रहा।

रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, दौसा और पाली सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। सबसे कम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर (सीकर) में रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार बुधवार से राज्य में इस नए सिस्टम का असर शुरू होगा। कई शहरों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 21 मार्च के बाद मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

देश में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए 25 लाख 'रणबांकुरे' तैनात, हर 70 वोटर पर एक अधिकारी की नजर

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के साथ-साथ 6 राज्यों के...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश 
देश में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए 25 लाख 'रणबांकुरे' तैनात, हर 70 वोटर पर एक अधिकारी की नजर

पंजाब पुलिस ने बठिंडा में आतंकी साजिश नाकाम की, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड बरामद

  चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बठिंडा में काउंटर इंटेलिजेंस विंग के माध्यम से एक   ऐसे...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पंजाब पुलिस ने बठिंडा में आतंकी साजिश नाकाम की, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड बरामद

अगर आप रेनॉल्ट डस्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI

अगर आप एक नई और दमदार SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार खबर है। रेनॉल्ट ने...
ऑटोमोबाइल 
अगर आप रेनॉल्ट डस्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो जानिए हर महीने कितनी  देनी होगी EMI

महाराष्ट्र में एलपीजी कालाबाज़ारी पर बड़ी कार्रवाई , 1200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, 18 गिरफ्तार

नागपुर । महाराष्ट्र सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी की कालाबाज़ारी के खिलाफ...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में एलपीजी कालाबाज़ारी पर बड़ी कार्रवाई , 1200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, 18 गिरफ्तार

यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए एक बड़े प्रोजेक्ट पर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

उत्तर प्रदेश

स्वर्ण पदक पाकर भावुक हुए छात्र, बोले—टीएमयू ने दी नई पहचान और आत्मविश्वास

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में शिक्षा, परिश्रम और उपलब्धि का अद्भुत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्वर्ण पदक पाकर भावुक हुए छात्र, बोले—टीएमयू ने दी नई पहचान और आत्मविश्वास

सहारनपुर : ईद की तैयारियों के संबंध में शांति समिति, आयोजकों एवं अधिकारियों की हुई बैठक

सहारनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में ईद की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : ईद की तैयारियों के संबंध में शांति समिति, आयोजकों एवं अधिकारियों की हुई बैठक

जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने किया ठेकेदारी हेतु जारी चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त, एफआईआर दर्ज होने पर लिया गया निर्णय

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल द्वारा जनपद से जारी ठेकेदारी के लिए चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया गया। श्रीमती सविता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने किया ठेकेदारी हेतु जारी चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त, एफआईआर दर्ज होने पर लिया गया निर्णय

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम