देश में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए 25 लाख 'रणबांकुरे' तैनात, हर 70 वोटर पर एक अधिकारी की नजर

मुख्य चुनाव आयुक्त का सख्त निर्देश, हिंसा और प्रलोभन मुक्त हों चुनाव, 1111 केंद्रीय पर्यवेक्षक भी निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंचे

School Ad

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के साथ-साथ 6 राज्यों के उपचुनावों को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कमर कस ली है। आयोग ने इस विशाल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 25 लाख से अधिक चुनाव अधिकारियों की भारी-भरकम फौज मैदान में उतार दी है।

आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इन 5 राज्यों में कुल मतदाताओं की संख्या 17.4 करोड़ से अधिक है। प्रशासनिक सुदृढ़ता का आलम यह है कि औसतन प्रत्येक 70 मतदाताओं पर एक चुनाव अधिकारी तैनात किया गया है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की गुंजाइश न रहे। इन पांचों राज्य में तैनात किये गये 25 लाख से अधिक चुनाव अधिकारियों में 15 लाख मतदान कर्मी, 8.5 लाख सुरक्षा कर्मी शाकमल हैं। वहीं सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के रुप में 49 हजार (क्षेत्र स्तर) + 15 हजार (गणना स्तर) चुनाव पर निगरानी रखेंगे। जबकि 21 हजार क्षेत्र अधिकारी और 2.18 लाख से अधिक बीएलओ तैनात किये गये हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि सभी कर्मियों को पूर्ण निष्पक्षता और बिना किसी भय के कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। 

फतेहाबाद : पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर लगी गोली, मौके पर मचा हडक़ंप; घायल अस्पताल में भर्ती ये भी पढ़ें  फतेहाबाद : पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर लगी गोली, मौके पर मचा हडक़ंप; घायल अस्पताल में भर्ती

केंद्रीय पर्यवेक्षकों की सीधी निगरानी
चुनावों की शुचिता बनाए रखने के लिए 832 विधानसभा क्षेत्रों में 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इनमें 557 सामान्य पर्यवेक्षक, 188 पुलिस पर्यवेक्षक और 366 व्यय पर्यवेक्षक शामिल हैं। ये पर्यवेक्षक सीधे जनता और राजनीतिक दलों के संपर्क में रहेंगे और प्रतिदिन एक निश्चित समय पर उनकी शिकायतों का निपटारा करेंगे।

राज्यसभा चुनाव परिणाम: बिहार में एनडीए का 'क्लीन स्वीप', नीतीश समेत सभी 5 जीते; हरियाणा और ओडिशा में भी बड़ा उलटफेर ये भी पढ़ें  राज्यसभा चुनाव परिणाम: बिहार में एनडीए का 'क्लीन स्वीप', नीतीश समेत सभी 5 जीते; हरियाणा और ओडिशा में भी बड़ा उलटफेर

शिकायत दर्ज करना हुआ आसान
मतदाताओं की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर बीएलओ को फोन कॉल और ECINet ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। साथ ही, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर किसी भी प्रश्न या शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 28ए के तहत, चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मी आयोग की प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे और सीधे आयोग के प्रति जवाबदेह होंगे।

दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक  ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

शामली: सत्यनारायण इंटर कॉलेज में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव कार्यशाला

शामली। शहर  के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर पुलिस विभाग थाना...
शामली 
शामली: सत्यनारायण इंटर कॉलेज में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव कार्यशाला

उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

मुजफ्फरनगर: रामराज में नन्हे बच्चों ने मनाई ग्रेजुएशन सेरेमनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

रामराज (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के प्रतिष्ठित दशमेश पब्लिक स्कूल में बुधवार को किंडर गार्डन के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए भव्य...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: रामराज में नन्हे बच्चों ने मनाई ग्रेजुएशन सेरेमनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

मुज़फ्फरनगर : खतौली गंग नहर में तैरता मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, खलासी पुल पर अटका; परिजनों में मचा कोहराम

खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गंग नहर के पानी में बुधवार प्रातः एक व्यक्ति का शव तैरता मिलने से सनसनी फैल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर : खतौली  गंग नहर में तैरता मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, खलासी पुल पर अटका; परिजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने नकबजनी मामले का चौबीस घंटे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

मुरादाबाद। महानगर के थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब बाड़ी चुंगी पर बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम