सहारनपुर : ईद की तैयारियों के संबंध में शांति समिति, आयोजकों एवं अधिकारियों की हुई बैठक

School Ad

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में ईद की तैयारियों के संबंध में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजकों एवं पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों, संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में समिति के सदस्यों से समस्याओं एवं निराकरण संबंधी सुझाव लेते हुए अनुश्रवण किया गया। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि आपसी सौहार्द को बनाये रखते हुये मिल-जुलकर एक-दूसरे का सहयोग करते हुए पर्व को मनायें। यह क्षेत्र हमेशा से आपसी भाईचारा व गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। सभी धर्म अमन और शांति का संदेश देते हैं। अगर कहीं पर कोई समस्या या विवाद है तो जिला प्रशासन को अवगत कराएं। समय रहते ही समस्या का उचित निस्तारण किया जाएगा। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे की धार्मिक भावनाएं आहत हों। अनावश्यक रूप से कोई नई परंपरा न डालें। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। मस्जिदों के आस-पास की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से संवाद बनाकर रखें। इसके साथ ही अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर चल रही तैयारियों कों परखते रहें। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिससे पर्व सकुशल शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सकें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थानास्तर पर समिति के सदस्यों एवं समाज के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने धार्मिक गुरूओं के माध्यम से आस-पास स्थित ईदगाह एवं मस्जिद में नमाज अदा करने की अपील की तथा उन्होने कहा कि त्यौहार परम्परागत तरीके से मनाये जाये। उन्होने धार्मिक गुरूओं से अपील की कि ईदगाह एवं मस्जिद की क्षमता के अनुसार ही नमाज अदा हो जिससे नमाजियों को अनावश्यक रूप से कोई दिक्कत न आये। इस सम्बन्ध में पूर्व में ही धार्मिक गुरूओं द्वारा जानकारी भी दे दी जाये एवं अपने स्तर से व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी देते हुए सहयोग करें। शासन के निर्देशों का पालन किया जाए। खाद्य पदार्थों में साफ-सफाई एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि शांति को भंग करने वालों को चिन्हित कर उनकी जानकारी पुलिस को दी जाये ताकि इन पर कार्यवाही की जा सके। उन्होने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि बिना सोचे समझे संदेश को फारवर्ड न करें। संभ्रान्तजनों अनुरोध किया कि नवयुवको को भी इस सम्बन्ध में जानकारी दी जाये। उन्होने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि त्योहारों को इस प्रकार से मनाया जाए कि किसी अन्य को असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेकर समय रहते व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर नगर आयुक्त शिपू गिरी, एसपी सिटी  व्योम बिंदल, एसपी देहात सागर जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राम आसरे वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट  कुलदीप सिंह, सभी उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा सरफराज खां, सुरेन्द्र कपिल, महेन्द्र तनेजा, ब्रित चावला, दलजीत कोचर, शहर काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद, आमिर खान, सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर : खतौली गंग नहर में तैरता मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, खलासी पुल पर अटका; परिजनों में मचा कोहराम

खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गंग नहर के पानी में बुधवार प्रातः एक व्यक्ति का शव तैरता मिलने से सनसनी फैल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर : खतौली  गंग नहर में तैरता मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, खलासी पुल पर अटका; परिजनों में मचा कोहराम

जानसठ: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत; परिजनों का डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामा

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 32 वर्षीय महिला की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
जानसठ: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत; परिजनों का डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामा

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना तहसील में भाकियू का धरना व प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुधवार को तहसील मुख्यालय परिसर उस समय नारों से गूंज उठा जब भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना तहसील में भाकियू का धरना व प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

ईद-उल-फ़ितर के मौके पर मुज़फ़्फ़रनगर क़ाज़ी तनवीर आलम का पैग़ाम

ईद-उल-फ़ितर के मौके पर शहर क़ाज़ी मुज़फ़्फ़रनगर क़ाज़ी तनवीर आलम का पैग़ाम। अस्सलामु अलैकुम वरहमतुल्लाहि व बरकातहू। आप सभी को...
मुज़फ़्फ़रनगर 
ईद-उल-फ़ितर के मौके पर मुज़फ़्फ़रनगर क़ाज़ी तनवीर आलम का पैग़ाम

नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने नकबजनी मामले का चौबीस घंटे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

उत्तर प्रदेश

नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने नकबजनी मामले का चौबीस घंटे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

मुरादाबाद। महानगर के थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब बाड़ी चुंगी पर बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

यूपी को 4 साल बाद मिलेगा पूर्णकालिक DGP; योगी सरकार ने UPSC को भेजा अफसरों का पैनल, राजीव कृष्ण और रेणुका मिश्रा दौड़ में सबसे आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूती देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी को 4 साल बाद मिलेगा पूर्णकालिक DGP; योगी सरकार ने UPSC को भेजा अफसरों का पैनल, राजीव कृष्ण और रेणुका मिश्रा दौड़ में सबसे आगे

गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान की हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को खुलासा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर : भाजपा नेता राजकुमार हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम