ईद-उल-फ़ितर के मौके पर मुज़फ़्फ़रनगर क़ाज़ी तनवीर आलम का पैग़ाम

ईद-उल-फ़ितर के मौके पर शहर क़ाज़ी मुज़फ़्फ़रनगर क़ाज़ी तनवीर आलम का पैग़ाम।
अस्सलामु अलैकुम वरहमतुल्लाहि व बरकातहू।
आप सभी को आने वाली ईद-उल-फ़ितर की दिली मुबारकबाद।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: जिला परिषद मार्केट में नारकोटिक्स का शिकंजा, हिरासत में लिए गए दुकान मालिक से की पूछताछ अल्लाह का शुक्र है कि उसने हमें रमजान के रोज़े रखने और इबादत करने की तौफीक दी।
ईद की असली खुशी तब है जब हम अपने आसपास के गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी इसमें शामिल करें।
ज़कात, सदक़ातुल-फ़ित्र और सदक़ा देकर उनकी मदद करें।
ईद-उल-फ़ितर की नमाज ईदगाह मुजफ्फरनगर में 8 बजे होगी। इन्शा अल्लाह।
जो लोग ईदगाह में नमाज़ अदा करने से रह जाएं वो अपने मोहल्ले की मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा करें।
सरकारी गाइडलाइंस का पालन करें और सड़कों पर नमाज़ अदा ना करें।
अल्लाह से दुआ करें कि वो हमारे मुल्क और पूरी दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली अता फरमाए।
अल्लाह हम सबकी इबादत कबूल फरमाए। आमीन।
शुक्रिया।
मिनजानिब -
क़ाज़ी तनवीर आलम
शहर क़ाज़ी मुज़फ़्फ़रनगर।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां