मुजफ्फरनगर: मोरना के सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण
दरबार हॉल और अशोक हॉल की कलाकारी ने मोहा मन, इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति को दी श्रद्धांजलि

मोरना। मोरना स्थित सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने राजधानी दिल्ली स्थित देश के सबसे महत्वपूर्ण और गौरवशाली स्थल, राष्ट्रपति भवन का विस्तृत शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा को लेकर बच्चों में भारी उत्साह और जिज्ञासा बनी रही।
सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन के पाँच प्रमुख कक्षों का दौरा किया। भवन द्वारा नियुक्त एक विशेष गाइड ने दरबार हॉल की गरिमा, अशोक हॉल की अद्भुत कलाकारी और भवन की वास्तुकला के पीछे छिपे ऐतिहासिक तथ्यों को विस्तार से समझाया। छात्रों को यह भी बताया गया कि यहीं पर देश के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। गाइड ने प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया, जिससे छात्रों ने जाना कि नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री किस प्रकार राष्ट्रपति के समक्ष शपथ लेते हैं। उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिए गए प्रथम शपथ समारोह के ऐतिहासिक महत्व को भी समझा। कूटनीतिक परंपराओं की झलक दिखाते हुए गाइड ने छात्रों को यह भी दिखाया कि विदेशी अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था और राष्ट्रपति से औपचारिक मुलाकात कहाँ होती है।
अमृत उद्यान और राष्ट्रपति मुर्मू के जीवन से मिली प्रेरणा
इस अवसर पर छात्रों को देश की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन संघर्ष, सादगी और उनके प्रेरणादायक सफर के बारे में भी बताया गया, जिसने उन्हें कड़ी मेहनत और ईमानदारी का संदेश दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति संग्रहालय में डिजिटल माध्यमों से भारत के इतिहास को करीब से देखा और फिर अमृत उद्यान की सैर की, जहाँ रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इंडिया गेट पर शहीदों को नमन
भ्रमण के समापन पर छात्र इंडिया गेट पहुँचे। यहाँ उन्होंने अमर जवान ज्योति और राष्ट्रीय समर स्मारक के सामने खड़े होकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को “अविस्मरणीय, ज्ञानवर्धक और गौरवपूर्ण” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने उन्हें अपने देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी का एहसास कराया है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, सरसों और गेहूं की फसलें तबाह
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां