बंदूक नहीं, कला का सहारा लिया... अशोक पंडित ने कश्मीरी फिल्म 'बट्ट कोच' की तारीफ की, दीं शुभकामनाएं

On
School Ad

मुंबई। कश्मीरी पंडित और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कश्मीरी भाषा में बनी फिल्म 'बट्ट कोच' की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए फिल्म को भावनाओं से भरपूर, शक्तिशाली और दिल को छू लेने वाली बताया। अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "यह फिल्म दर्शकों को पूरी तरह स्क्रीन से बांधे रखती है, सोचने पर मजबूर करती है और गहरा संदेश देती है।

वीडियो में अशोक पंडित ने कहा, “हम सब जानते हैं कि 1990 में कश्मीरी पंडितों का निष्कासन हुआ, उनका नरसंहार हुआ, उनकी जातीय सफाई हुई और पूरी कौम घरों से बेघर हो गई।” उन्होंने बताया कि फिल्म का नाम 'बट्ट कोच' है, जहां 'कोच' कश्मीरी पंडितों की गली को कहते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि इतनी बड़ी त्रासदी झेलने के बाद भी अगली पीढ़ी ने माता-पिता की कहानियां सुनकर अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा। अशोक पंडित ने फिल्म के निर्देशकों सिद्धार्थ कौल और अंकित वली की खास तारीफ की।

वामिका गब्बी से अक्षय कुमार भी मान गए हार, कहा- लड़की और उसकी लिपस्टिक के बीच मत आओ ये भी पढ़ें  वामिका गब्बी से अक्षय कुमार भी मान गए हार, कहा- लड़की और उसकी लिपस्टिक के बीच मत आओ

उन्होंने कहा, “हमारी कम्युनिटी के ये दो लड़के सिद्धार्थ और अंकित ने सोचा कि हम अपनी पीड़ा को फिल्म के जरिए दुनिया के सामने लाएंगे। आज के जमाने में फिल्म बनाना और रिलीज करना बड़ी उपलब्धि है। सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होंने बंदूक नहीं उठाई, न कोई बुरी राह चुनी। उन्होंने कला का सहारा लिया और अपनी व्यथा को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की।” उन्होंने प्रोड्यूसर विनायक के साहस और पैशन की भी सराहना की।

सान्या मल्होत्रा का ₹14.3 करोड़ का आलीशान घर; देखें गृह प्रवेश की तस्वीरें  ये भी पढ़ें  सान्या मल्होत्रा का ₹14.3 करोड़ का आलीशान घर; देखें गृह प्रवेश की तस्वीरें

उन्होंने कहा, “पैसे और फंड के बिना सपने पूरे नहीं होते। विनायक ने भरोसा जताया और फिल्म बनाई।” अशोक पंडित ने एम.के. रैना, कुसुम धर, अनिल कौल चिंगारी, कुसुम तिक्कू, साक्षी भट्ट, श्रीमे भट्ट, दिलीप पंडिता और अन्य कलाकारों के अभिनय की भी प्रशंसा की। उन्होंने फिल्म के संगीत की तारीफ करते हुए कहा कि सौरभ झाड़ू ने कश्मीरी लोक-संगीत की शैली में संगीत तैयार किया है, जो पंडित परिवार की भावनाओं को बखूबी पेश करता है। कैमरा वर्क, एडिटिंग (आकांक्षा झाड़ू), कॉस्ट्यूम्स और पोस्ट-प्रोडक्शन सब कुछ शानदार है। अशोक पंडित ने कैप्शन में लिखा, “पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।

ऑस्कर: 'होमबाउंड' का जादू चला पर ट्रॉफी रही दूर, नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने जीता अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म अवॉर्ड ये भी पढ़ें  ऑस्कर: 'होमबाउंड' का जादू चला पर ट्रॉफी रही दूर, नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने जीता अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म अवॉर्ड

उम्मीद है कि इस साल 'क्षेत्रीय फिल्म' श्रेणी के सभी पुरस्कार आप ही जीतेंगे। फिल्म ने वापस घाटी की यादों में ले जाकर भावुक कर दिया। यह फिल्म मानवता पर आधारित है। कम बजट में बनी यह छोटी-सी कश्मीरी फिल्म लोगों के सामने आई और अमिट छाप छोड़ गई।” अशोक पंडित ने पोस्ट के अंत में कहा, “यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के लिए एक मील का पत्थर है। यह हमेशा याद रखी जाएगी।” उन्होंने सिद्धार्थ और अंकित को याद करते हुए कहा कि जब वे स्क्रिप्ट लेकर आए थे, उनकी आंखों में पैशन और ईमानदारी देखकर पता था कि फिल्म एक दिन रिलीज होगी।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

BHU में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी रोष

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) स्थित सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर द्वारा आत्महत्या करने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
BHU में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी रोष

शामली में मिलावटी डीजल से ट्रक खराब होने का आरोप, पीडित ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी से की कार्यवाही की मांग

   शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली की तहसील पहुचे एक व्यक्ति ने जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी को एक शिकायती पत्र...
शामली 
शामली में मिलावटी डीजल से ट्रक खराब होने का आरोप, पीडित ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी से की कार्यवाही की मांग

सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

  लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस अखिलेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

दिल्ली: रील बनाने का जानलेवा शौक, चचेरे भाई की पिस्टल से युवक ने खुद को मारी गोली

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील बनाने के चक्कर में एक युवक को गोली लग गई,...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: रील बनाने का जानलेवा शौक, चचेरे भाई की पिस्टल से युवक ने खुद को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा में 6 बच्चों की मां नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली एक छह बच्चों की मां, तीन बच्चों के पिता से...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में 6 बच्चों की मां नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी

उत्तर प्रदेश

BHU में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी रोष

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) स्थित सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर द्वारा आत्महत्या करने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
BHU में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी रोष

सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

  लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस अखिलेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वैश्विक स्तर पर मंडरा रहे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

लखनऊ के नार्थ जोन में डीसीपी ने किए 22 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। लखनऊ के नार्थ जोन में पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीसीपी नार्थ गोपाल चौधरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के नार्थ जोन में डीसीपी ने किए 22 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम