नोरा ही नहीं, संजय दत्त भी रहे हैं विवादित गानों का हिस्सा, 'गैंगस्टर' इमेज चमकाने के लिए लिया आइटम नंबर का सहारा

On
School Ad

 मुंबई। संजय दत्त और नोरा फतेही की पैन इंडिया फिल्म 'केडी- द डेविल' का गाना 'सरके चुनर तेरी...' रिलीज के साथ ही हंगामा मचा रहा है।

गाने को लेकर कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं और कार्रवाई करते हुए गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है, लेकिन गाने के विवादित होने के पीछे सिर्फ नोरा फतेही का नाम ही चर्चा में आ रहा है, जबकि गाने का हिस्सा संजय दत्त भी हैं। हिंदी सिनेमा में संजय दत्त की छवि एक गैंगस्टर वाली रही है और जिस भी फिल्म में वे गैंगस्टर या खलनायक की भूमिका में दिखे हैं, वहां ऐसे विवादित गानों की बौछार रही है।

वामिका गब्बी से अक्षय कुमार भी मान गए हार, कहा- लड़की और उसकी लिपस्टिक के बीच मत आओ ये भी पढ़ें  वामिका गब्बी से अक्षय कुमार भी मान गए हार, कहा- लड़की और उसकी लिपस्टिक के बीच मत आओ

आज हम संजय दत्त के उन विवादित गानों के बारे में जानेंगे, जिसमें 'सरके चुनर तेरी...' जैसे सीन्स और लिरिक्स को पहले भी किया जा चुका है। साल 2012 में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और राणा दग्गुबाती की फिल्म 'डिपार्टमेंट' थी, जिसमें गैंगस्टर की जीवनी को दिखाने के लिए 'डन डन चीनी' गाने को फिल्माया गया था, जिसमें नतालिया कौर ने अपने सिजलिंग डांस स्टेप्स से सबको हैरान कर दिया था। यह गाना देखने में 'सरके चुनर तेरी...' से भी ज्यादा बोल्ड था। साल 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' में दो ऐसे गाने फिल्माए गए थे, जो समाज के मापदंडों पर बिल्कुल भी फिट नहीं बैठते थे।

ड्रग्स के खिलाफ यो यो हनी सिंह, दिल्ली पुलिस के वीडियो में युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील ये भी पढ़ें  ड्रग्स के खिलाफ यो यो हनी सिंह, दिल्ली पुलिस के वीडियो में युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

पहला था "नायक नहीं खलनायक हूं मैं" और दूसरा "चोली के पीछे क्या है।" "नायक नहीं खलनायक हूं मैं" एक "बैड बॉय" इमेज का गाना था, जिसमें एक नकारात्मक किरदार को हीरो की तरह पेश करने की कोशिश की गई, जबकि "चोली के पीछे क्या है" के लिरिक्स हद से ज्यादा विवादित रहे थे, लेकिन विडंबना देखिए, आज भी इन गानों का चलन धड़ल्ले से हमारे समाज में किया जाता है। गौर करने वाली बात यह भी है कि संजय दत्त के कई रोमांटिक गाने भी ऐसे रहे हैं, जिनके लिरिक्स भले ही थोड़े रोमांटिक हैं, लेकिन फिल्म में फिल्माए गए कुछ स्टेप्स और एक्सप्रेशन उन्हें विवादित बनाते हैं, जैसे 'यलगार' का 'आखिर तुम्हें आना है'। यह गाना भले ही रोमांटिक है, लेकिन शर्ट उतार कर अपनी भावनाओं को दिखाने का तरीका काफी विवादित रहा।

बंदूक नहीं, कला का सहारा लिया... अशोक पंडित ने कश्मीरी फिल्म 'बट्ट कोच' की तारीफ की, दीं शुभकामनाएं  ये भी पढ़ें  बंदूक नहीं, कला का सहारा लिया... अशोक पंडित ने कश्मीरी फिल्म 'बट्ट कोच' की तारीफ की, दीं शुभकामनाएं

फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का गाना 'देख ले', जिसे मुमैत खान के साथ फिल्माया गया था, को कैसे भूला जा सकता है? गाने में अस्पताल के मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए स्क्रिप्ट में ऐसे गाने को फिल्माया गया। गाना विवादित और सिजलिंग था। साल 2000 में आई 'जंग' का गाना 'आईला रे लड़की मस्त मस्त' भी काफी हिट रहा। गाना एक जॉयफुल मोमेंट को दिखाता है, लेकिन इस गाने की एक लाइन, 'आईला रे लड़की मस्त मस्त है,' काफी वायरल हुई थी, और धीरे-धीरे लोगों ने भी इस लाइन को आम जीवन में उतारना शुरू कर दिया था। इसके अलावा, रासकल का 'शेक इट सैयां' भी इस लिस्ट में शामिल है। 

 

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

भोपाल में कई बड़े संस्थानों को बम धमाकों से दहलाने की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकली

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कई प्रमुख शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को बम से उड़ाने की...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल में कई बड़े संस्थानों को बम धमाकों से दहलाने की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकली

भारतीय नौसेना की सागर पहल: 16 देशों के साथ समुद्री सुरक्षा और साझेदारी को नई मजबूती

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोगात्मक समुद्री सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रही है। ऐसा करते...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारतीय नौसेना की सागर पहल: 16 देशों के साथ समुद्री सुरक्षा और साझेदारी को नई मजबूती

DGCA New Rules: अब फ्लाइट में एक ही PNR पर मिलेगी साथ-साथ सीट, नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

नयी दिल्ली। एक ही पीएनआर पर बुक कराये गये टिकट पर अब यात्रियों को फ्लाइट में एक साथ सीट देना...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
DGCA New Rules: अब फ्लाइट में एक ही PNR पर मिलेगी साथ-साथ सीट, नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

मिशन कामयाब: UAE से कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा 'जग लाडकी' टैंकर, तनाव के बीच मिली बड़ी राहत

मुद्रा । यूएई से चला भारतीय झंडे वाला क्रूड ऑयल टैंकर 'जग लाडकी' बुधवार को भारत पहुंच गया है। इसने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
मिशन कामयाब: UAE से कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा 'जग लाडकी' टैंकर, तनाव के बीच मिली बड़ी राहत

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जनपद के सर्किट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जनपद के सर्किट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

देवबंद: ग्राहक बनकर आए बदमाश हार्डवेयर दुकान से 1.75 लाख की नकदी लेकर फरार

देवबंद (सहारनपुर)।बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर हार्डवेयर की दुकान पर आए और गल्ले में रखी पौने दो लाख...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: ग्राहक बनकर आए बदमाश हार्डवेयर दुकान से 1.75 लाख की नकदी लेकर फरार

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी में अधिवक्ता नौशाद अली के घर में घुसकर दो बदमाशों ने उनकी पत्नी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अधिवक्ता के घर लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

सहारनपुर : भाजपा की जम्बो कार्यकारिणी घोषित,115 सदस्यों में 60 फीसद चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी

सहारनपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऊर्जावान नौजवान ठाकुर अजीत सिंह राणा ने विशाल सदस्यों वाली जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : भाजपा की जम्बो कार्यकारिणी घोषित,115 सदस्यों में 60 फीसद चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम