हरियाणा: शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की गरिमा तार-तार, मानवाधिकार आयोग ने सरकार और पुलिस से मांगी रिपोर्ट

हिसार जिले के अग्रोहा के जगरान गांव का मामला: 'उठक-बैठक' के वीडियो वायरल, 12 मई को होगी अगली सुनवाई

School Ad

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के अग्रोहा ब्लॉक स्थित जगरान गांव के सरकारी हाईस्कूल से मानवता और छात्र मर्यादा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अनुशासन के नाम पर छात्राओं को 'उठक-बैठक' लगवाने और स्कूल परिसर में अपमानजनक तरीके से घुमाने का मामला तूल पकड़ चुका है। घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना से जुड़े तीन वीडियो जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय को ईमेल के जरिए भेजे गए थे। वीडियो में छात्राओं को सजा के तौर पर शारीरिक प्रताड़ना देते हुए देखा जा सकता है। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल एक जांच समिति का गठन कर दिया है, जो स्कूल के स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करेगी। मामले की अगली सुनवाई 12 मई को मुकर्रर की गई है, जिसमें पुलिस और शिक्षा विभाग को अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी। अब इा मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

सुपौल में इओयू की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी ये भी पढ़ें  सुपौल में इओयू की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी

गरिमा का उल्लंघन: आयोग
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति ललित बत्रा, सदस्य कुलदीप जैन और दीप भाटिया की पीठ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। आयोग ने स्पष्ट किया कि अनुशासन के नाम पर किसी भी प्रकार की शारीरिक सजा या मानसिक उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं है। यह न केवल मानवाधिकारों का हनन है, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत छात्राओं को प्राप्त 'गरिमा के साथ जीने के अधिकार' का भी उल्लंघन है।

इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा ये भी पढ़ें  इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान पर प्रहार
आयोग ने प्रशासन को याद दिलाया कि इस तरह की घटनाएं 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे राष्ट्रीय संकल्पों की मूल भावना के विपरीत हैं। स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी बच्चों के लिए सुरक्षित और सहानुभूतिपूर्ण माहौल तैयार करने की होती है, न कि उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित कर उनके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाने की।

केरल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों में कुम्मनम राजशेखरन प्रमुख ये भी पढ़ें  केरल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों में कुम्मनम राजशेखरन प्रमुख

पुलिस और प्रशासन से जवाब तलब
मानवाधिकार आयोग ने हिसार के पुलिस अधीक्षक से निम्नलिखित बिंदुओं पर जवाब मांगा है। क्या इस मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है? मामले की वर्तमान जांच किस स्तर पर है? क्या आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं?

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

Hero की सबसे सस्ती और ज्यादा माइलेज वाली बाइक्स,कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस वाली टॉप 4 बाइक

अगर आप भी एक ऐसी बाइक खरीदने का सपना देख रहे हैं जो सस्ती हो और साथ ही माइलेज भी...
ऑटोमोबाइल 
Hero की सबसे सस्ती और ज्यादा माइलेज वाली बाइक्स,कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस वाली टॉप 4 बाइक

टाटा पंच को सीधी टक्कर देने आ रही मारुति की नई SUV, ऑल्टो की जगह ले सकती है यह धांसू कार

अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आने वाले समय में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल...
ऑटोमोबाइल 
टाटा पंच को सीधी टक्कर देने आ रही मारुति की नई SUV, ऑल्टो की जगह ले सकती है यह धांसू कार

पीएम-किसान योजना के तहत लाभार्थियों को जारी राशि ₹4.27 लाख करोड़ के पार.. करोड़ों किसानों के खातों में पहुंची 22 वीं किस्त

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस महीने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त के रूप में 18,640...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम-किसान योजना के तहत लाभार्थियों को जारी राशि ₹4.27 लाख करोड़ के पार.. करोड़ों किसानों के खातों में पहुंची 22 वीं किस्त

सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार

सहारनपुर (चिलकाना)।  सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल  घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार

सहारनपुर : बडे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह में सुभाष की उसके भाई मीनू से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : बडे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या

उत्तर प्रदेश

मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम के बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर एक बार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम के बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे पर गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम