सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार

सहारनपुर (चिलकाना)। सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने साईफन पुलिया पर चेकिंग के लिए दो बदमाशों को रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बिलाल घायल होकर गिर पड़ा, जबिक उसका साथी फरार हो गया। सहारनपुर जिले की चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है।
मुठभेड़ के दौरान बिलाल का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।पुलिस के अनुसार, साईफन पुलिया से बुड्ढाखेड़ा मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसके जवाब में बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी घने बागों का फायदा उठाकर अंधेरे में भागने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश बिलाल एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, चोरी, रंगदारी, एनडीपीएस (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल करीब 28 मुकदमें दर्ज हैं। वह विशेष रूप से थाना सरसावा में दर्ज एक लूट के मामले में वांछित था, जिसके चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां