एम्स ऋषिकेश में भर्ती कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की हालत स्थिर

ऋषिकेश। उत्तराखंड में ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की हालत स्थिर बतायी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपाल महाराज मंगलवार देर शाम नियमित जांच के लिए एम्स पहुंचे थे। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। एम्स प्रशासन के अनुसार उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार दोपहर बाद सतपाल महाराज का हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंच सकते हैं। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। इस बीच सतपाल महाराज की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल बन गया। कई लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां