CM योगी का बड़ा बयान: सनातन विरोध वाले स्थानों पर नहीं जाती वर्तमान पीढ़ी

On
School Ad

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना की। इस अवसर पर राष्ट्रपति की उपस्थिति में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने सबसे पहले प्रदेशवासियों को भारतीय नवसंवत्सर की शुभकामना दी। सीएम योगी ने कहा कि सरयू मैया अयोध्या धाम को पवित्र करते हुए अपने निर्मल जल से पूरे क्षेत्र को पवित्र करती हैं। उन्होंने रामराज्य की अनुभूति का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में युद्ध चल रहे हैं और हम श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना कार्यक्रम में सहभागी बन रहे हैं।

मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा" ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा"

लखनऊ में 299 करोड़ का 'ग्रीन कॉरिडोर' लोकार्पण के 72 घंटे में ही धंसा; खाटू श्याम मंदिर के पास 5 फीट गहरा गड्ढा, विपक्ष ने घेरा ये भी पढ़ें  लखनऊ में 299 करोड़ का 'ग्रीन कॉरिडोर' लोकार्पण के 72 घंटे में ही धंसा; खाटू श्याम मंदिर के पास 5 फीट गहरा गड्ढा, विपक्ष ने घेरा

उन्होंने वर्तमान पीढ़ी की प्रशंसा की और कहा कि यह पीढ़ी नववर्ष पर ऐसे किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर नहीं जाती, जहां सनातन के विरोध में कोई कार्य हो रहा है। वह नए वर्ष पर परिवार के साथ मंदिर जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व-मार्गदर्शन में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन, श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, रामदरबार के पवित्र विग्रह की स्थापना, ध्वजा आरोहण और आज श्रीराम यंत्र की स्थापना का कार्यक्रम हर सनातन धर्मावलंबी व सच्चे भारतीय को आनंद से विभोर कर देता है और यही भारत की आस्था है।

मुज़फ्फरनगर में जमीन विवाद में रंजिश, स्कॉर्पियो सवारों ने बुग्गी रोककर किया हमला; सीसीटीवी में कैद हुई आरोपियों की गाड़ी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में जमीन विवाद में रंजिश, स्कॉर्पियो सवारों ने बुग्गी रोककर किया हमला; सीसीटीवी में कैद हुई आरोपियों की गाड़ी

उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया था। इसे अपमानित करने वाले वही लोग हैं, जो सत्ता बचाने के लिए नोएडा नहीं जाते थे। नोएडा न जाना उनके लिए अंधविश्वास नहीं था, लेकिन राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, कृष्ण-कन्हैया के मथुरा-वृंदावन की बात करना अंधविश्वास का पर्याय था। लेकिन जो आस्था 500 वर्ष तक निरंतर बनी रही, संघर्षों का मुकाबला करती रही, वह न रुकी, न डिगी और न झुकी। आस्था को अपमानित करने वाली सत्ता के खिलाफ संघर्ष निरंतर जारी रहा। अंततः वह दिन आया, जब अयोध्या इस रूप में सबके सामने है। सीएम योगी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भारत के राष्ट्र मंदिर का प्रतीक बन गया है। यह रामराज्य की आधारशिला भी है।

दुनिया में तमाम युद्ध चल रहे हैं, अव्यवस्था, आर्थिक अराजकता, भय-आतंक है और अयोध्याधाम में हजारों की संख्या में उपस्थित हम लोग भयमुक्त होकर राष्ट्रपति के अभिवादन और श्रीराम यंत्र की स्थापना कार्यक्रम में सहभागी बनकर रामराज्य की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत इसलिए भारत बना है, क्योंकि इसे ऋषि-मुनियों की तपस्या, अन्नदाता किसानों के परिश्रम, कारीगरों की उद्यमिता और भारत की आस्था ने सदैव ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के रूप में बनाए रखा। श्रीराम जन्मभूमि यज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ जुड़कर न केवल प्रदेशवासी, बल्कि देश-दुनिया के सनातन धर्मावलंबी के मन में भी आनंद की अनुभूति हो रही है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2025 में 156 करोड़ श्रद्धालु-पर्यटक धार्मिक व आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा करने उत्तर प्रदेश आए। अयोध्या, काशी, प्रयागराज महाकुम्भ, मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने जितने लोग आए, उतनी आबादी कई देशों की नहीं है। यह नया और बदलता भारत है।

वर्तमान पीढ़ी अब दिग्भ्रमित नहीं है, वह सही दिशा में जा रही है। वह नए वर्ष पर परिवार के साथ मंदिर जाती है। लोग किसी ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर नहीं जाते, जहां सनातन के विरोध में कोई कार्य हो रहा है। सीएम ने राम मंदिर निर्माण यज्ञ में योगदान देने वाले संतों, रामभक्तों, कारीगरों/श्रमिकों का अभिनंदन किया। उन्होंने आंदोलन के दौरान बलिदान देने वाले रामभक्तों के साथ ही संतों व दिवंगत विहिप नेता अशोक सिंहल आदि को नमन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया। 

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर:चिलकाना में कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवक घायल

सहारनपुर। जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर:चिलकाना में कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवक घायल

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर डीएम-एसपी ने किया शक्तिपीठों का निरीक्षण

उरई। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रथम दिवस ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर डीएम-एसपी ने किया शक्तिपीठों का निरीक्षण

गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

सहारनपुर। जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा लालदास बाड़े स्थित पवित्र पावधोई नदी में आज उस समय हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

प्रयागराज/देवरिया। आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय महासचिव, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर के लिए न्यायपालिका से एक...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर:चिलकाना में कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवक घायल

सहारनपुर। जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर:चिलकाना में कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवक घायल

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर डीएम-एसपी ने किया शक्तिपीठों का निरीक्षण

उरई। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रथम दिवस ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर डीएम-एसपी ने किया शक्तिपीठों का निरीक्षण

गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

सहारनपुर। जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा लालदास बाड़े स्थित पवित्र पावधोई नदी में आज उस समय हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव