सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

फैक्ट्रियों के केमिकल या असामाजिक तत्वों की साजिश पर फूटा श्रद्धालुओं का गुस्सा

School Ad

सहारनपुर। जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा लालदास बाड़े स्थित पवित्र पावधोई नदी में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी की सतह पर लाखों की संख्या में मछलियां मृत पाई गईं। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न धार्मिक संगठनों और स्थानीय निवासियों का जमावड़ा लग गया। बाबा लालदास की तपोभूमि से जुड़ी जनभावनाओं के आहत होने के कारण मौके पर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

बुद्ध घाट की देखरेख करने वाले महंत रामलाल तुली ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे 'शर्मनाक' करार दिया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है। इससे पूर्व भी नवरात्रि के पावन समय में कुछ असामाजिक तत्वों ने पानी में जहरीला पदार्थ डालकर मछलियों को नुकसान पहुँचाया था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और पानी के सैंपल की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाए।

काशी में आसाराम: विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे सजायाफ्ता बापू; वीआईपी व्यवस्था पर उठे सवाल, समर्थकों का लगा जमावड़ा ये भी पढ़ें  काशी में आसाराम: विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे सजायाफ्ता बापू; वीआईपी व्यवस्था पर उठे सवाल, समर्थकों का लगा जमावड़ा

आस्था और पर्यावरण पर दोहरा प्रहार
क्षेत्रवासी नीटू सैनी ने बताया कि पावधोई नदी के इस घाट से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां मछलियों को दाना डालने आते हैं। अचानक लाखों मछलियों का मरना न केवल धार्मिक चोट है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी खतरे की घंटी है। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।

नोरा फतेही के नए गाने पर मेरठ में भारी आक्रोश, एसएसपी ऑफिस पर गूंजे ‘बॉलीवुड मुर्दाबाद’ के नारे ये भी पढ़ें  नोरा फतेही के नए गाने पर मेरठ में भारी आक्रोश, एसएसपी ऑफिस पर गूंजे ‘बॉलीवुड मुर्दाबाद’ के नारे

फैक्ट्रियों का केमिकल बना काल?
स्थानीय निवासियों का सीधा आरोप है कि नदी के ऊपरी बहाव क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों द्वारा चोरी-छिपे कैमिकलयुक्त जहरीला पानी नदी में बहाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण हर साल ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जांच कर समाधान नहीं निकाला गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में !

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: खतौली में श्रद्धा के साथ मनाया गया आर्य समाज का स्थापना दिवस और नव संवत्सर

खतौली। आर्य समाज शिवपुरी के प्रांगण में आज नव संवत्सर एवं आर्य समाज स्थापना दिवस का पावन पर्व पूरी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली में श्रद्धा के साथ मनाया गया आर्य समाज का स्थापना दिवस और नव संवत्सर

सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार पर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में एक ज्ञापन कमिश्नर को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार पर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

मुज़फ्फरनगर में गूंजेगा भक्ति का महासंगम 21 मार्च से तीन दिवसीय ‘श्री श्याम पधारो म्हारे गाँव-2’ उत्सव का भव्य आगाज

मुज़फ्फरनगर, गुरुवार। जनपद एक बार फिर श्याम भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। श्याम प्रेमियों के तत्वावधान में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गूंजेगा भक्ति का महासंगम 21 मार्च से तीन दिवसीय ‘श्री श्याम पधारो म्हारे गाँव-2’ उत्सव का भव्य आगाज

मुजफ्फरनगर में गैस एजेंसियों पर सख्ती, डीएम का अल्टीमेटम ‘होम डिलीवरी बढ़ाओ, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुजफ्फरनगर। जनपद में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाते हुए गैस एजेंसियों और संबंधित...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गैस एजेंसियों पर सख्ती, डीएम का अल्टीमेटम ‘होम डिलीवरी बढ़ाओ, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई’

गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने गौशाला में लगातार बढ़ती गौवंश की संख्या को देखते हुए गौशाला का विस्तार करने तथा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार पर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में एक ज्ञापन कमिश्नर को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार पर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने गौशाला में लगातार बढ़ती गौवंश की संख्या को देखते हुए गौशाला का विस्तार करने तथा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

बदायूं कोर्ट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत; आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुए बरी

बदायूं। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को बदायूं की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं कोर्ट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत; आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुए बरी

21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

मुरादाबाद। 21 मार्च को नगर में एक ऐसा अनोखा आयोजन प्रस्तावित है, जो न केवल देखने लायक होगा बल्कि सामाजिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव