21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

मुरादाबाद। 21 मार्च को नगर में एक ऐसा अनोखा आयोजन प्रस्तावित है, जो न केवल देखने लायक होगा बल्कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की नई मिसाल भी पेश करेगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (यूथ) ठाकुर राहुल सिंह द्वारा ईद और नवरात्रि जैसे दो प्रमुख पर्वों के अवसर पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की योजना सामने आई है।
ये भी पढ़ें गंगा में नाव पर चिकन बिरयानी मामले में प्राथमिकी दर्ज, युवा मोर्चा ने की गिरफ्तारी की मांगप्रस्ताव के अनुसार, ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों पर आसमान से फूलों की वर्षा की जाएगी, वहीं नवरात्रि के दौरान लालबाग स्थित काली मंदिर में पहुंचकर देवी भक्तों पर भी पुष्प बरसाए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य दोनों समुदायों के बीच प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देना है, जो गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को और मजबूत करेगा।
जानकारी के मुताबिक, ठाकुर राहुल सिंह, जो गो सेवा आयोग के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं और समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं, उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन को औपचारिक पत्र भेज दिया है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
यदि अनुमति मिलती है, तो यह अपने आप में एक अनूठा आयोजन होगा, जहां पहली बार किसी राजनीतिक नेता द्वारा हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों पर एक साथ हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इसे प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीकात्मक प्रयास माना जा रहा है।
इस प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारों का मानना है कि आगामी नगर विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी किसी हिंदू चेहरे पर दांव लगा सकती है। ऐसे में ठाकुर राहुल सिंह का नाम प्रमुख दावेदारों में उभरता दिखाई दे रहा है। उनका यह पहल, जिसमें दोनों समुदायों को साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है, उनकी राजनीतिक स्थिति को और मजबूत कर सकता है।
फिलहाल, सभी की निगाहें जिला प्रशासन के फैसले पर टिकी हुई हैं। यदि कार्यक्रम को मंजूरी मिलती है, तो 21 मार्च को नगर के आसमान में फूलों की बारिश के साथ एकता और भाईचारे का संदेश गूंजेगा। यह आयोजन न केवल दृश्य रूप से आकर्षक होगा, बल्कि सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हो सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां