इटावा में कार ने तीन को कुचला, दुकानदार की मौत, दो घायल

On
School Ad

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के विजयनगर में गुरुवार सुबह एक बेकाबू कार ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे एक लोहे के कारोबारी की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब पौने सात बजे हुई, जब तेज रफ्तार सफारी कार ने सड़क किनारे जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल लोहे के दुकानदार गुलाब सिंह की उपचार के दौरान सैफई स्थित पीजीआई में मृत्यु हो गई, जबकि वीरू और 15 वर्षीय निखिल का इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कार एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार कार चालक आदित्य कुमार शर्मा भरथना चौराहे से विजयनगर चौराहे की ओर जा रहा था, तभी सनशाइन ड्राईक्लीनर के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

BHU में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी रोष ये भी पढ़ें  BHU में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी रोष

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में गूंजेगा भक्ति का महासंगम 21 मार्च से तीन दिवसीय ‘श्री श्याम पधारो म्हारे गाँव-2’ उत्सव का भव्य आगाज

मुज़फ्फरनगर, गुरुवार। जनपद एक बार फिर श्याम भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। श्याम प्रेमियों के तत्वावधान में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गूंजेगा भक्ति का महासंगम 21 मार्च से तीन दिवसीय ‘श्री श्याम पधारो म्हारे गाँव-2’ उत्सव का भव्य आगाज

मुजफ्फरनगर में गैस एजेंसियों पर सख्ती, डीएम का अल्टीमेटम ‘होम डिलीवरी बढ़ाओ, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई’

मुजफ्फरनगर। जनपद में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाते हुए गैस एजेंसियों और संबंधित...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गैस एजेंसियों पर सख्ती, डीएम का अल्टीमेटम ‘होम डिलीवरी बढ़ाओ, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई’

गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने गौशाला में लगातार बढ़ती गौवंश की संख्या को देखते हुए गौशाला का विस्तार करने तथा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

मुजफ्फरनगर: खतौली में गूंजी शहनाइयां, 86 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

खतौली। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के अंतर्गत गुरुवार को खतौली ब्लॉक द्वारा एक भव्य...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली में गूंजी शहनाइयां, 86 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मुजफ्फरनगर: खतौली में बंद मकान से मिला लापता अश्वनी पंडित का शव, हत्या की आशंका

खतौली(मुजफ्फरनगर)। कस्बा के मोहल्ला सर्राफान निवासी अश्वनी पंडित (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में हड़कंप...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली में बंद मकान से मिला लापता अश्वनी पंडित का शव, हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश

गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने गौशाला में लगातार बढ़ती गौवंश की संख्या को देखते हुए गौशाला का विस्तार करने तथा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

बदायूं कोर्ट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत; आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुए बरी

बदायूं। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को बदायूं की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं कोर्ट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत; आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुए बरी

21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

मुरादाबाद। 21 मार्च को नगर में एक ऐसा अनोखा आयोजन प्रस्तावित है, जो न केवल देखने लायक होगा बल्कि सामाजिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला: 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी, अब लागू होगा आरक्षण भी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के लगभग 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को होली और नववर्ष का बड़ा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार का बड़ा फैसला: 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी, अब लागू होगा आरक्षण भी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव