कानपुर में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिधनू क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। इस जघन्य कांड के दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 18 मार्च को दर्ज मुकदमे में नामजद अभियुक्त कमल और आशीष को ग्राम माधौपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया था। उनकी निशानदेही पर तीसरे व मुख्य आरोपी सनी की तलाश में पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया।
ये भी पढ़ें गंगा में नाव पर चिकन बिरयानी मामले में प्राथमिकी दर्ज, युवा मोर्चा ने की गिरफ्तारी की मांग
गुरुवार भोर नहर पुल के पास संदिग्ध अवस्था में दिखने पर पुलिस ने घेराबंदी की, इस दौरान आरोपी सनी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी घायल हो गया। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया।
मौके से आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस एवं एक मिस कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध दुष्कर्म एवं हत्या सहित गंभीर धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत पेश किया गया है।स
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां