मुजफ्फरनगर: खतौली में गूंजी शहनाइयां, 86 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विधि-विधान से हुआ सामूहिक विवाह एवं निकाह

School Ad

खतौली। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के अंतर्गत गुरुवार को खतौली ब्लॉक द्वारा एक भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कस्बे के मेरठ रोड स्थित आर्यन बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस समारोह में जिला प्रशासन की देखरेख में 86 कन्याओं का विवाह एवं निकाह पूरी भव्यता और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कार्यक्रम में शिरकत कर सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को संबोधित करते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रही है, जिससे समाज में समानता और भाईचारे का संदेश जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कुल 86 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 59 हिंदू और 27 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।जिनमें 59 हिंदू और 27 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।

स्वामी यशवीर महाराज ने की शाकुंभरी देवी मेले में पहचान अभियान की घोषणा,बोले- 'थूक-मूत्र जिहादी गैंग दुकान नहीं लगाएगा' ये भी पढ़ें  स्वामी यशवीर महाराज ने की शाकुंभरी देवी मेले में पहचान अभियान की घोषणा,बोले- 'थूक-मूत्र जिहादी गैंग दुकान नहीं लगाएगा'

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों में रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, ब्लॉक प्रमुख गौतम सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर प्रधान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा जोड़ों को निर्धारित वैवाहिक उपहार सामग्री और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

मुजफ्फरनगर: खतौली के गांव में नकाबपोश बदमाशों का तांडव; किसान को घर के बाहर मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: खतौली के गांव में नकाबपोश बदमाशों का तांडव; किसान को घर के बाहर मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात

इन गणमान्य जनों की रही उपस्थिति
इस मांगलिक अवसर पर जिला मंत्री अनुज सहरावत, रविकांत प्रधान, विनीत ठाकुर, कोषाध्यक्ष अमरजीत प्रधान, नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल, चेयरमैन ऋषिपाल भाटी, अभिषेक चौधरी, अर्चित मित्तल, श्रीमती ज्योति और अंजना सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समारोह के सफल आयोजन के लिए ब्लॉक प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में अतिथियों ने कन्यादान को महादान बताते हुए सरकार की इस पहल की सराहना की।

मुजफ्फरनगर के रामराज में'नो हेलमेट-नो हाईवे' अभियान: पुलिस ने ताबड़तोड़ काटे चालान ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के रामराज में'नो हेलमेट-नो हाईवे' अभियान: पुलिस ने ताबड़तोड़ काटे चालान

 

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

हरियाणा: सलाखों के पीछे पंहुचे कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में फरार जेल अधीक्षक

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड और जेल की सलाखों के पीछे से संचालित होने वाले अवैध नेटवर्क...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: सलाखों के पीछे पंहुचे कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में फरार जेल अधीक्षक

मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

मथुरा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भालखी गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर हुए बर्बर हमले के मुख्य आरोपी और...
उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  हरियाणा  मथुरा 
मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक कुल 87 नाम घोषित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इससे पहले...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक कुल 87 नाम घोषित

मध्य प्रदेश: हादसों में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की सहायता

भोपाल। मध्य प्रदेश में हादसों में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए पुलिस सैलरी पैकेज योजना बड़ी...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: हादसों में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की सहायता

ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया, देश में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार को ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं  आया है। वैसे भी मौसम खराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया, देश में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

उत्तर प्रदेश

मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

मथुरा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भालखी गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर हुए बर्बर हमले के मुख्य आरोपी और...
उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  हरियाणा  मथुरा 
मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

विकास के नहीं बल्कि विनाश के रहे हैं योगी सरकार के नौ साल: अजय राय

लखनऊ- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
विकास के नहीं बल्कि विनाश के रहे हैं योगी सरकार के नौ साल: अजय राय

सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार पर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में एक ज्ञापन कमिश्नर को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार पर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने गौशाला में लगातार बढ़ती गौवंश की संख्या को देखते हुए गौशाला का विस्तार करने तथा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव