सहारनपुर:चिलकाना में कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवक घायल
पटनी पुलिया के पास आमने-सामने की टक्कर में वाहनों के उड़े परखच्चे

सहारनपुर। जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, चिलकाना क्षेत्र के ग्राम पटनी निवासी असलम पुत्र सलीम और नदीम पुत्र सलीम एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से चिलकाना की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे पटनी से चिलकाना की ओर जाने वाली पुलिया के निकट पहुंचे, सामने से आ रही एक कार से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। जबरदस्त भिड़ंत के कारण मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
क्या नशे में थे बाइक सवार?
हादसे के समय मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक कथित तौर पर नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। वे तेज गति से मोटरसाइकिल चला रहे थे और अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा टकराए। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभरपुलिस की त्वरित कार्रवाई
दुर्घटना की सूचना मिलते ही चिलकाना पुलिस मौके पर पहुँची और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उठाकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां