मध्य पूर्व संकट से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 2,497 अंक लुढ़का, निवेशकों के डूबे करीब 12 लाख करोड़ रुपए

On
School Ad

 मुंबई। लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंताओं के बीच वैश्विक बाजारों में भारी नुकसान के चलते और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी50 और सेंसेक्स में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 3.26 प्रतिशत या 2496.89 अंक गिरकर 74,207.24 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 3.26 प्रतिशत या 775.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,002.15 पर बंद हुआ।

रूस की जेल में 'नर्क' के साढ़े तीन महीने: हरियाणा के युवक ने सुनाई खौफनाक दास्तां; "शौचालय जाने पर देते थे बिजली के झटके, खाने को मिलता था गोमांस" ये भी पढ़ें  रूस की जेल में 'नर्क' के साढ़े तीन महीने: हरियाणा के युवक ने सुनाई खौफनाक दास्तां; "शौचालय जाने पर देते थे बिजली के झटके, खाने को मिलता था गोमांस"

राज्यसभा चुनाव परिणाम: बिहार में एनडीए का 'क्लीन स्वीप', नीतीश समेत सभी 5 जीते; हरियाणा और ओडिशा में भी बड़ा उलटफेर ये भी पढ़ें  राज्यसभा चुनाव परिणाम: बिहार में एनडीए का 'क्लीन स्वीप', नीतीश समेत सभी 5 जीते; हरियाणा और ओडिशा में भी बड़ा उलटफेर

इंट्रा-डे कारोबार में सेंसेक्स ने जहां 74,750.92 पर खुलकर 2,753 अंक या 3.6 प्रतिशत गिरकर 73,950.95 के निम्नतम स्तर को छुआ, वहीं निफ्टी 23,197.75 पर खुलकर 847 अंक या 3.5 प्रतिशत गिरकर 22,930.35 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। व्यापक बाजारों में भी बेंचमार्क सूचकांकों की तरह बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप में जहां 3.19 प्रतिशत की गिरावट आई तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान, सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। सबसे ज्यादा निफ्टी ऑटो में 4.25 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बाद निफ्टी रियल्टी में 3.81 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 3.78 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 3.41 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 3.31 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 3.24 प्रतिशत तो निफ्टी एफएमसीजी में 2.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में !

गुरुवार को निफ्टी50 में ओएनजीसी को छोड़कर, जिसमें 1.55 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, अन्य सभी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। श्रीराम फाइनेंस (6.71 प्रतिशत की गिरावट), इटरनल (5.38 प्रतिशत की गिरावट) और एचडीएफसी बैंक (5.11 प्रतिशत की गिरावट) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, टीएमपीवी, इंडिगो, ग्रासिम, ट्रेंट और बजाज-ऑटो के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स में आई इस गिरावट से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में करीब 12 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई, जिससे यह पहले के 438 लाख करोड़ रुपए से गिरकर लगभग 426 लाख करोड़ रुपए हो गया। -

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

सहारनपुर। जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा लालदास बाड़े स्थित पवित्र पावधोई नदी में आज उस समय हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

प्रयागराज/देवरिया। आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय महासचिव, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर के लिए न्यायपालिका से एक...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बीएलओ की मौत, डीएम ने मदद का दिया आश्वासन

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल एक बीएलओ की उपचार के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बीएलओ की मौत, डीएम ने मदद का दिया आश्वासन

गाजियाबाद: नवरात्रि में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार; कुट्टू का आटा और सेंधा नमक समेत भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त

   गाजियाबाद। नवरात्रि के पावन पर्व पर उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए गाजियाबाद खाद्य विभाग...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: नवरात्रि में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार; कुट्टू का आटा और सेंधा नमक समेत भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त

उत्तर प्रदेश

गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

सहारनपुर। जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा लालदास बाड़े स्थित पवित्र पावधोई नदी में आज उस समय हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

प्रयागराज/देवरिया। आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय महासचिव, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर के लिए न्यायपालिका से एक...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बीएलओ की मौत, डीएम ने मदद का दिया आश्वासन

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल एक बीएलओ की उपचार के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बीएलओ की मौत, डीएम ने मदद का दिया आश्वासन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव