रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

On
School Ad

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे पर गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने पहले तमंचे से युवक पर फायरिंग की, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद हमलावरों ने तमंचे की मुठिया से सिर पर वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए।

समोदीपुर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर यादव (45) पुत्र उमापति यादव आज सुबह करीब 10 बजे दुधौरा चौराहे पर खड़े थे। तभी वहां दो हमलावर पहुंचे और लक्ष्मी शंकर यादव पर अचानक फायरिंग कर दी। संयोगवश गोली नहीं चली, जिसके बाद आरोपितों ने पास जाकर तमंचे की मुठिया से उनके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। हमले में वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गंगा में नाव पर चिकन बिरयानी मामले में प्राथमिकी दर्ज, युवा मोर्चा ने की गिरफ्तारी की मांग ये भी पढ़ें  गंगा में नाव पर चिकन बिरयानी मामले में प्राथमिकी दर्ज, युवा मोर्चा ने की गिरफ्तारी की मांग

घायल अवस्था में लक्ष्मी शंकर यादव को परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और इलाज जारी है।परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते प्रमोद यादव और उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

काशी में आसाराम: विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे सजायाफ्ता बापू; वीआईपी व्यवस्था पर उठे सवाल, समर्थकों का लगा जमावड़ा ये भी पढ़ें  काशी में आसाराम: विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे सजायाफ्ता बापू; वीआईपी व्यवस्था पर उठे सवाल, समर्थकों का लगा जमावड़ा

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और पूरे मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चौंकाया; सुवेंदु अधिकारी लड़ेंगे दो सीटों से, ममता को उनके गढ़ भवानीपुर में देंगे टक्कर ये भी पढ़ें  बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चौंकाया; सुवेंदु अधिकारी लड़ेंगे दो सीटों से, ममता को उनके गढ़ भवानीपुर में देंगे टक्कर

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

टाटा पंच को सीधी टक्कर देने आ रही मारुति की नई SUV, ऑल्टो की जगह ले सकती है यह धांसू कार

अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आने वाले समय में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल...
ऑटोमोबाइल 
टाटा पंच को सीधी टक्कर देने आ रही मारुति की नई SUV, ऑल्टो की जगह ले सकती है यह धांसू कार

पीएम-किसान योजना के तहत लाभार्थियों को जारी राशि ₹4.27 लाख करोड़ के पार.. करोड़ों किसानों के खातों में पहुंची 22 वीं किस्त

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस महीने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त के रूप में 18,640...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम-किसान योजना के तहत लाभार्थियों को जारी राशि ₹4.27 लाख करोड़ के पार.. करोड़ों किसानों के खातों में पहुंची 22 वीं किस्त

सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार

सहारनपुर (चिलकाना)।  सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल  घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार

सहारनपुर : बडे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह में सुभाष की उसके भाई मीनू से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : बडे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या

मुजफ्फरनगर में 'श्याम पधारो म्हारे गांव' की धूम: तीन दिवसीय महोत्सव में सजेगा भव्य दरबार, कोलकाता से पहली बार आ रहा 35MM लाइव

   मुजफ्फरनगर। ताजनगरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक केंद्र मुजफ्फरनगर में आगामी 21 से 23 मार्च तक ‘श्री श्याम...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'श्याम पधारो म्हारे गांव' की धूम: तीन दिवसीय महोत्सव में सजेगा भव्य दरबार, कोलकाता से पहली बार आ रहा 35MM लाइव

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार

सहारनपुर (चिलकाना)।  सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल  घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार

सहारनपुर : बडे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह में सुभाष की उसके भाई मीनू से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : बडे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या

मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम के बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर एक बार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम के बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे पर गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम