मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम के बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

On
School Ad

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर एक बार फिर देखने को मिला है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड में तैनात बाबू शक्ति सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। निरीक्षक कैलाश चंद के नेतृत्व में हुई इस छापामार कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

बिल पास कराने के बदले मांगी थी 'रिश्वत'

जमीनी विवाद में युवक की हत्या, लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित ये भी पढ़ें  जमीनी विवाद में युवक की हत्या, लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जानकारी के अनुसार, रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट निवासी आरोपी बाबू शक्ति सिंह पर एक व्यक्ति का बिल पास कराने के एवज में मोटी रकम मांगने का आरोप था। पीड़ित ने काफी समय तक चक्कर काटने के बाद हार मानकर एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए टीम ने प्राथमिक जांच की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

लखनऊ में 299 करोड़ का 'ग्रीन कॉरिडोर' लोकार्पण के 72 घंटे में ही धंसा; खाटू श्याम मंदिर के पास 5 फीट गहरा गड्ढा, विपक्ष ने घेरा ये भी पढ़ें  लखनऊ में 299 करोड़ का 'ग्रीन कॉरिडोर' लोकार्पण के 72 घंटे में ही धंसा; खाटू श्याम मंदिर के पास 5 फीट गहरा गड्ढा, विपक्ष ने घेरा

जाल में ऐसे फंसा घूसखोर बाबू

पारकर इंटर कॉलेज में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, छात्रों ने नवाचार और वैज्ञानिक सोच का किया प्रदर्शन ये भी पढ़ें  पारकर इंटर कॉलेज में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, छात्रों ने नवाचार और वैज्ञानिक सोच का किया प्रदर्शन

तय योजना के मुताबिक, एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोटों के साथ आरोपी के पास भेजा। जैसे ही आरोपी बाबू शक्ति सिंह ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये अपने हाथ में लिए, पहले से ही सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने जब आरोपी के हाथ धुलवाए, तो वे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण है।

विभागीय मिलीभगत की जांच शुरू

गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को लेकर सीधे कंकरखेड़ा थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और एंटी करप्शन टीम अब इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि क्या इस वसूली के खेल में विभाग के कुछ अन्य बड़े अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल हैं। इस गिरफ्तारी के बाद से पूर्व सैनिक कल्याण निगम के दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है और अन्य कर्मचारियों के बीच भी खलबली मची हुई है।

 

Views: 84

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला नाइजीरियाई गिरफ्तार

नोएडा। यदि आप भी मैट्रिमोनियल साइट्स या सोशल मीडिया पर जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके...
दिल्ली NCR  नोएडा 
मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला नाइजीरियाई गिरफ्तार

फरवरी 2026 में नंबर 1 बनी Toyota HyRyder जबरदस्त माइलेज और दमदार फीचर्स से जीता दिल

अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो शानदार माइलेज दे और साथ ही फीचर्स में भी किसी...
ऑटोमोबाइल 
फरवरी 2026 में नंबर 1 बनी Toyota HyRyder जबरदस्त माइलेज और दमदार फीचर्स से जीता दिल

गाजियाबाद: महागुनपुरम सोसाइटी में 'डबल मिस्ट्री', 13वीं मंजिल से गिरकर बेटे की मौत, फ्लैट में मिला मां का दो दिन पुराना शव

   गाजियाबाद। जनपद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसाइटी के विनायक टावर में गुरुवार को एक हृदयविदारक और रहस्यमयी घटना...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: महागुनपुरम सोसाइटी में 'डबल मिस्ट्री', 13वीं मंजिल से गिरकर बेटे की मौत, फ्लैट में मिला मां का दो दिन पुराना शव

गाजियाबाद: 30 लाख की सनसनीखेज लूट निकली फर्जी, कर्ज से बचने के लिए रची थी साजिश, तीन 'साजिशकर्ता' गिरफ्तार

   गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद की मोदीनगर पुलिस ने 17 मार्च की रात हुई कथित बड़ी लूट का चौंकाने...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: 30 लाख की सनसनीखेज लूट निकली फर्जी, कर्ज से बचने के लिए रची थी साजिश, तीन 'साजिशकर्ता' गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने 24 घंटे में 4 देशों से की बात, पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति बहाली पर दिया जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार से गुरुवार के बीच दुनिया के चार राष्ट्राध्यक्षों से बात की। बुधवार को...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने 24 घंटे में 4 देशों से की बात, पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति बहाली पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश

साइबर अपराधियों से पीड़ित के खाते में वापस कराए एक लाख सैंतालीस हजार रुपए

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित उतरांव थाने की पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
साइबर अपराधियों से पीड़ित के खाते में वापस कराए एक लाख सैंतालीस हजार रुपए

सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार

सहारनपुर (चिलकाना)।  सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल  घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार

सहारनपुर : बडे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह में सुभाष की उसके भाई मीनू से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : बडे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या

मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम के बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर एक बार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम के बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव