मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला नाइजीरियाई गिरफ्तार

School Ad

नोएडा। यदि आप भी मैट्रिमोनियल साइट्स या सोशल मीडिया पर जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है, खासकर महिलाओं के लिए। नोएडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाता था और फिर कस्टम क्लीयरेंस व पार्सल के नाम पर जीवन साथी कर तलाश कर रही महिलाओं से करोड़ों रुपयों की ठगी करता था।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि नोएडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह के सरगना सैमुअल ओगुन उर्फ स्टेपनी डेरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है और भारत में पहचान बदलकर रह रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने 5 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप 1 टैबलेट और वाई-फाई राउटर, दो अलग-अलग देशों के पासपोर्ट और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किया है।

गाजियाबाद में सनसनी: छुट्टी के विवाद में सुरक्षा गार्ड ने बैंक मैनेजर के सीने में दागी गोली; अस्पताल ले जाते समय मौत ये भी पढ़ें  गाजियाबाद में सनसनी: छुट्टी के विवाद में सुरक्षा गार्ड ने बैंक मैनेजर के सीने में दागी गोली; अस्पताल ले जाते समय मौत

डीसीपी साइबर ने बताया कि सैमुअल ओगुन से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह आरोपी मैट्रिमोनियल साइट्स से महिलाओं का डेटा चोरी करता था और हैंडसम बिजनेसमैन बनकर उनसे दोस्ती करता था। इसके बाद वह महिलाओं को झांसा देता था कि वह अपना सारा बिजनेस समेटकर भारत आ रहा है और उनसे शादी करेगा। वह फर्जी एयर टिकट भेजकर भरोसा जीतता था और फिर एयरपोर्ट पर कस्टम या सिक्योरिटी जांच में फंसने का नाटक कर पीड़िता से पैसे ऐंठता था। आरोपी ने एक महिला से 56 लाख और दूसरी से 1.26 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।

लव जिहाद के मामले में डीसीपी से मांगा स्पष्टीकरण, एसओ समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित ये भी पढ़ें  लव जिहाद के मामले में डीसीपी से मांगा स्पष्टीकरण, एसओ समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

उन्होंने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है। एक पासपोर्ट अमान्य होने पर वह दूसरे देश गया और वहां से नई पहचान के साथ नया पासपोर्ट बनवाकर फिर भारत आया। वर्तमान में भी वह 15 से 16 महिलाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा था। उसके खिलाफ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर साइबर क्राइम पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और बैंक खातों की पड़ताल कर रही है।

एयरपोर्ट के पास चला योगी का बुलडोजर, 350 करोड़ की जमीन कराई खाली ये भी पढ़ें  एयरपोर्ट के पास चला योगी का बुलडोजर, 350 करोड़ की जमीन कराई खाली

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

सहारनपुर। जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा लालदास बाड़े स्थित पवित्र पावधोई नदी में आज उस समय हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

प्रयागराज/देवरिया। आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय महासचिव, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर के लिए न्यायपालिका से एक...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बीएलओ की मौत, डीएम ने मदद का दिया आश्वासन

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल एक बीएलओ की उपचार के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बीएलओ की मौत, डीएम ने मदद का दिया आश्वासन

गाजियाबाद: नवरात्रि में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार; कुट्टू का आटा और सेंधा नमक समेत भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त

   गाजियाबाद। नवरात्रि के पावन पर्व पर उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए गाजियाबाद खाद्य विभाग...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: नवरात्रि में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार; कुट्टू का आटा और सेंधा नमक समेत भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त

उत्तर प्रदेश

गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गंगोत्री देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सेवा और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश

सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

सहारनपुर। जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा लालदास बाड़े स्थित पवित्र पावधोई नदी में आज उस समय हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पावधोई नदी में 'जहरीले' पानी का कहर, लाखों मछलियों की मौत, आस्था पर सन्नाटा

इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

प्रयागराज/देवरिया। आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय महासचिव, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर के लिए न्यायपालिका से एक...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. नूतन ठाकुर को बड़ी राहत; 25 साल पुराने मामले में मिली अग्रिम जमानत

फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बीएलओ की मौत, डीएम ने मदद का दिया आश्वासन

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल एक बीएलओ की उपचार के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बीएलओ की मौत, डीएम ने मदद का दिया आश्वासन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव