यूपी को मिलेगी नई उड़ान: 28 मार्च को हो सकता है जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, CM योगी ने PM मोदी से किया अनुरोध
देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बदलेगा उत्तर प्रदेश की तस्वीर; 1 लाख करोड़ की आय का अनुमान, गंगा एक्सप्रेसवे का काम भी इसी महीने होगा पूरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विकास को वैश्विक मानचित्र पर नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले नवनिर्मित जेवर (नोएडा) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण आगामी 28 मार्च को हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 'नव निर्माण के 9 वर्ष' पुस्तक के विमोचन के अवसर पर जानकारी दी कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस ऐतिहासिक परियोजना के उद्घाटन के लिए अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर को प्रस्तुत करते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व गति मिलेगी। यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा, जिससे राज्य सरकार को लगभग एक लाख करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यूपी में 16 हवाई अड्डे संचालित हैं और जेवर राज्य का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा, जिससे उत्तर प्रदेश देश का प्रमुख कनेक्टिविटी हब बनकर उभरेगा।
सीएम योगी ने बुनियादी ढांचे पर जोर देते हुए बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य भी इसी महीने पूरा होने जा रहा है, जिसके बाद देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। उन्होंने निवेश के माहौल पर चर्चा करते हुए कहा कि 'जीरो टॉलरेंस' और 'जीरो करप्शन' की नीति के कारण जापान, सिंगापुर और जर्मनी जैसे देश यूपी में निवेश के लिए उत्सुक हैं। प्रदेश में अब तक 15 लाख करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने नोएडा से जुड़े पुराने अंधविश्वासों को खत्म करने का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश के 55 प्रतिशत मोबाइल निर्माण और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश में हो रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पत्रकार रणजीत पांडेय पिछले डेढ़ दशक (15 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। राजनीति विज्ञान में परास्नातक (MA Pol Sc) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा की विशेषज्ञता रखने वाले श्री पांडेय ने अपने लंबे सफर में क्षेत्र की हर जटिल राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से परखा है।
'चैनल वन' और 'पंजाब केसरी' जैसे संस्थानों में कार्य का अनुभव रखने वाले रणजीत पांडेय वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी (गौतमबुद्ध नगर) की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। अपनी सुलझी हुई लेखनी और गहन विश्लेषण के लिए पहचाने जाने वाले रणजीत पांडेय से जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप मोबाइल नंबर 8800472411 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां