एनसीआर में 19 मार्च को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और तेज हवाओं से एक्यूआई में सुधार

On
School Ad

नोएडा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) में 19 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्षेत्र में हल्की बारिश, बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को प्रदूषण से काफी राहत मिल रही है।

मौसम विभाग के 7 दिनों का पूर्वानुमान के मुताबिक 17 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 18 मार्च को तापमान 18 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 19 और 20 मार्च को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक के आसार हैं, तापमान 17 से 28 के बीच रहेगा। 21 मार्च को हल्की बारिश के साथ सामान्य बादल छाए रहने का अनुमान है, जबकि 22 मार्च को तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है और मौसम फिर से आंशिक रूप से साफ हो सकता है। तेज हवाओं और मौसम में बदलाव के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिला है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में 'बिल्डर' के खिलाफ जंग; लिफ्ट और गंदगी से परेशान निवासियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में 'बिल्डर' के खिलाफ जंग; लिफ्ट और गंदगी से परेशान निवासियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन

नोएडा के प्रमुख स्टेशनों में सेक्टर-125 में 162, सेक्टर-62 में 126, सेक्टर-1 में 137 और सेक्टर-116 में 147 एक्यूआई दर्ज किया गया है। गाजियाबाद के स्टेशनों में इंदिरापुरम में 138, लोनी में 180, संजय नगर में 119 और वसुंधरा में 149 एक्यूआई दर्ज किया गया है। दिल्ली के कुछ प्रमुख स्थानों में अलीपुर में 123, अशोक विहार में 136, आया नगर में 124, बवाना में 155, बुराड़ी क्रॉसिंग में 112, कैंट एरिया में 121, चांदनी चौक में 130, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 126, मथुरा रोड में 111 और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 126 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

एलपीजी की कमी की अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: सीएम रेखा गुप्ता  ये भी पढ़ें  एलपीजी की कमी की अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: सीएम रेखा गुप्ता

इन आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई 100 से 200 के बीच (मध्यम/येलो जोन) में बना हुआ है, जो पहले की तुलना में बेहतर स्थिति को दर्शाता है। पिछले कुछ दिनों में साफ मौसम और तेज हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर कम हुआ है, जिससे एनसीआर के लोगों ने राहत की सांस ली है। विशेषज्ञों का मानना है कि 19 मार्च से होने वाली बारिश और हवाएं वायु गुणवत्ता को और बेहतर कर सकती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ अभी भी संवेदनशील लोगों बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों—को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम के इस बदलाव से जहां तापमान में हल्की गिरावट और राहत मिलेगी, वहीं प्रदूषण के स्तर में भी सुधार जारी रहने की उम्मीद है। 

गौतमबुद्व नगर में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत, पिता-पुत्री समेत कई घायल ये भी पढ़ें  गौतमबुद्व नगर में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत, पिता-पुत्री समेत कई घायल

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

शामली में मिलावटी डीजल से ट्रक खराब होने का आरोप, पीडित ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी से की कार्यवाही की मांग

   शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली की तहसील पहुचे एक व्यक्ति ने जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी को एक शिकायती पत्र...
शामली 
शामली में मिलावटी डीजल से ट्रक खराब होने का आरोप, पीडित ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी से की कार्यवाही की मांग

Reel का खूनी अंत: दिल्ली में वीडियो शूट करते समय युवक से चली गोली, मौके पर मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील बनाने के चक्कर में एक युवक को गोली लग गई,...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
Reel का खूनी अंत: दिल्ली में वीडियो शूट करते समय युवक से चली गोली, मौके पर मौत

सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

  लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस अखिलेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

दिल्ली: रील बनाने का जानलेवा शौक, चचेरे भाई की पिस्टल से युवक ने खुद को मारी गोली

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील बनाने के चक्कर में एक युवक को गोली लग गई,...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: रील बनाने का जानलेवा शौक, चचेरे भाई की पिस्टल से युवक ने खुद को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा में 6 बच्चों की मां नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली एक छह बच्चों की मां, तीन बच्चों के पिता से...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में 6 बच्चों की मां नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी

उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

  लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस अखिलेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वैश्विक स्तर पर मंडरा रहे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

लखनऊ के नार्थ जोन में डीसीपी ने किए 22 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। लखनऊ के नार्थ जोन में पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीसीपी नार्थ गोपाल चौधरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के नार्थ जोन में डीसीपी ने किए 22 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को योगी सरकार की बड़ी राहत: 'नेगेटिव बैलेंस' पर भी नहीं कटेगी बिजली; जानें नई छूट के नियम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को योगी सरकार की बड़ी राहत: 'नेगेटिव बैलेंस' पर भी नहीं कटेगी बिजली; जानें नई छूट के नियम

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम