सूरत में 'लव मैरिज' का खौफनाक अंत: शक की आग में जलते पति ने सरेराह पत्नी को उतारा मौत के घाट
बिहार से भागकर सूरत आए प्रेमी जोड़े के रिश्ते में 'तीसरे' की एंट्री ने घोला जहर, हत्यारे पति सरफराज को बिछाया जाल, पूछताछ में खुले कई राज

सूरत। गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ प्रेम विवाह (Love Marriage) के मात्र दो साल बाद ही एक पति ने अपनी पत्नी की बीच सड़क पर चाकू गोदकर हत्या कर दी। रांदेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति सरफराज खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में हत्या की जो वजह सामने आई है, उसने एक बार फिर 'शक' के विनाशकारी परिणाम को उजागर किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सरफराज खान और मृतका पूजा कुमारी मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। दो साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था और बेहतर भविष्य की तलाश में सूरत आकर कैटरिंग का काम शुरू किया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही सरफराज को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा। उसे पूजा का अपने एक 'मुंह बोले भाई' से फोन पर बात करना नागवार गुजरता था, जिसे लेकर घर में अक्सर कलेश रहता था।
वारदात वाले दिन मंगलवार दोपहर, सरफराज ने पूजा को रांदेर इलाके में पवित्रा रेजीडेंसी के पास उसकी सहेली के साथ देखा। देखते ही सरफराज का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया और दोनों के बीच सड़क पर ही तीखी बहस शुरू हो गई। इसी बीच सरफराज ने आपा खो दिया और चाकू निकालकर पूजा के सीने में घोंप दिया। घायल अवस्था में पूजा को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रांदेर पुलिस इंस्पेक्टर आर. जे. चौधरी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे दबोच लिया। फिलहाल आरोपी से सघन पूछताछ जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां