मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर

School Ad

मुजफ्फरनगर: जनपद के औद्योगिक और व्यापारिक जगत में बुधवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब  प्रतिष्ठित बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज (Bindal Group of Industries) पर आयकर विभाग (Income Tax Department) ने अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी शुरू की। दिल्ली से पहुंची विशेष टीमों ने अत्यंत गोपनीयता बरतते हुए इस 'गोपनीय ऑपरेशन' को अंजाम दिया। दिलचस्प बात यह रही कि छापेमारी के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ियों पर 'शिवा वेड्स गौरी' के स्टिकर लगे हुए थे, ताकि किसी को भी विभाग की कार्रवाई का शक न हो और अधिकारी बराती बनकर सीधे ठिकानों पर पहुंच सकें। बिंदल ग्रुप पर छापे की यह कार्यवाही 24 घंटे बाद समाचार लिखे जाने तक जारी है। 

प्रमुख इकाइयाँ और आवास जांच के दायरे में

मुजफ्फरनगर: महिला पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार; तितावी पुलिस ने घर में दबिश देकर दबोचा, भेजा जेल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: महिला पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार; तितावी पुलिस ने घर में दबिश देकर दबोचा, भेजा जेल

आयकर विभाग की यह कार्रवाई बिंदल ग्रुप की प्रमुख इकाइयों—बिंदल पेपर्स, टिहरी पेपर्स, शाकुम्भरी पेपर्स और बिंदल डुप्लेक्स पर एक साथ शुरू हुई। कार्रवाई का दायरा केवल फैक्ट्रियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांधी कॉलोनी स्थित बिंदल परिवार के मुख्य आवास, मीका विहार, नई मंडी और पटेलनगर स्थित संबंधित ठिकानों को भी सील कर दिया गया। इस जांच की आंच पूर्व नगरपालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल और अंजू अग्रवाल के आवास तक भी पहुंची है। पंकज अग्रवाल और अंजू परिवार भी बिंदल ग्रुप में साझीदार है। बिंदल ग्रुप द्वारा नयी मंडी में परिवार की महिलाओं द्वारा चलाये जा रहे एनजीओ पर आयकर टीम जमी हुई है और वहां भी पड़ताल कर रही है। 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में 'बिल्डर' के खिलाफ जंग; लिफ्ट और गंदगी से परेशान निवासियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में 'बिल्डर' के खिलाफ जंग; लिफ्ट और गंदगी से परेशान निवासियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन

चांगीपुर चीनी मिल पर 'कब्जा': गेट बंद, मोबाइल जब्त, पेराई चालू

कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार सुबह लगभग दस बजे आयकर विभाग के अधिकारी आठ गाड़ियों के काफिले के साथ चांगीपुर चीनी मिल के गेट पर पहुंचे। टीम ने मिल में प्रवेश करते ही सबसे पहले प्रशासनिक भवन (Admin) और अकाउंट ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया।

मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर ये भी पढ़ें  मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

अधिकारियों ने तुरंत मिल के मुख्य गेट को अंदर से बंद करा दिया और किसी को भी बाहर न जाने देने के सख्त निर्देश दिए। टीम ने वहां मौजूद आईटी स्टाफ, अकाउंट स्टाफ सहित अन्य सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए, ताकि किसी भी प्रकार की सूचना बाहर न जा सके।

वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और अभिलेखों की गहनता से जांच हो रही है। हालांकि, मिल में पेराई सुचारू रूप से चल रही है और मिल यार्ड में किसानों के आने-जाने पर कोई रोक-टोक नहीं है।

पूर्व नपा चेयरमैन पंकज अग्रवाल और अंजू अग्रवाल के आवास पर भी छापा

 आयकर विभाग की टीम ने मुजफ्फरनगर के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल और अंजू अग्रवाल के आवास पर भी छापे की कार्रवाई शुरू की

अंजू अग्रवाल के जेठ शिव नारायण उर्फ मुन्नू बाबू के आवास पर भी टीम ने दस्तक दी। सूत्रों के अनुसार, स्वर्गीय मूलचंद सर्राफ के बेटे पंकज अग्रवाल, अंजू अग्रवाल के बेटे अभिषेक अग्रवाल और शिव नारायण का परिवार भी बिंदल परिवार के कारोबार से गहराई से जुड़ा हुआ है।

24 घंटे से जारी है जांच

बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई 24 घंटे बीत जाने के बाद भी लगातार जारी है। विभाग की टीमें कंप्यूटर डेटा, वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड, जीएसटी और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। ठिकानों पर भारी पुलिस बल तैनात है और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। 

 

 

 

 

रॉयल बुलेटिन की ख़बरें सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए रॉयल बुलेटिन के व्हाट्स एप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z को फॉलो करे और जुड़े हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स अकाउंट से और हर ताज़ी खबर पढ़ने के लिए https://royalbulletin.in/ को देखते रहे। 

Views: 374

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर

मुजफ्फरनगर: जनपद के औद्योगिक और व्यापारिक जगत में बुधवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब  प्रतिष्ठित बिंदल ग्रुप ऑफ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर

संसद में गूंजा 'केडी: द डेविल' का विवाद, 'सरके चुनरिया' गाने पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, अश्लीलता बर्दाश्त नहीं होगी

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' (KD: The Devil) के विवादित गाने 'सरके चुनरिया' को लेकर छिड़ा घमासान अब...
Breaking News  राष्ट्रीय  मनोरंजन 
संसद में गूंजा 'केडी: द डेविल' का विवाद, 'सरके चुनरिया' गाने पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, अश्लीलता बर्दाश्त नहीं होगी

सारा अली खान को देना होगा सनातनी शपथ पत्र, बद्री-केदार में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर 'आस्था पत्र' की लगी शर्त

देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों की मर्यादा और सनातन परंपराओं की शुचिता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
सारा अली खान को देना होगा सनातनी शपथ पत्र, बद्री-केदार में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर 'आस्था पत्र' की लगी शर्त

"राहुल गांधी है एकदम टपोरी की तरह...", राहुल पर कंगना ने किया हमला, सियासी गलियारों में मचा हल्ला

नई दिल्ली: संसद के भीतर और बाहर जुबानी जंग अब एक नए चरम पर पहुंच गई है। मंडी से भाजपा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
"राहुल गांधी है एकदम टपोरी की तरह...", राहुल पर कंगना ने किया हमला, सियासी गलियारों में मचा हल्ला

बुढ़ाना का रण : 2027 में RLD के राजपाल-योगराज, BJP के उमेश या नितिन, आसपा के नवाजिश ? सपा के प्रमोद त्यागी या कोई और होगा आपकी पसंद ?, दीजिये अपनी राय, फेसबुक पेज पर !

बुढ़ाना (रॉयल बुलेटिन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सूबे में अभी से सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
बुढ़ाना का रण : 2027 में RLD के राजपाल-योगराज, BJP के उमेश या नितिन, आसपा के नवाजिश ? सपा के प्रमोद त्यागी या कोई और होगा आपकी पसंद ?, दीजिये अपनी राय, फेसबुक पेज पर !

उत्तर प्रदेश

यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

आगरा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद अब ताजनगरी आगरा के परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा में 'पंडित'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

यूपी पंचायत चुनाव का बिगुल: 12 जुलाई तक चुनी जाएगी नई सरकार, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश के आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति स्पष्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पंचायत चुनाव का बिगुल: 12 जुलाई तक चुनी जाएगी नई सरकार, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम