मुजफ्फरनगर: मोरना में मंत्रो और आयतों की गूंज के बीच परिणय सूत्र में बंधे 91 जोड़े

गंगा-जमुनी तहजीब के बीच 51 हिंदू और 40 मुस्लिम जोड़ों को अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद

School Ad

मोरना (मुजफ्फरनगर)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के अंतर्गत बुधवार को मोरना स्थित शुक्रताल मार्ग पर एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। लव पैराडाइज़ बैंकट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में 91 जोड़ों ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। आयोजन की खास बात यह रही कि यहाँ एक ही पंडाल के नीचे हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराए गए, जो सामाजिक सद्भाव की मिसाल बना।

कार्यक्रम में कुल 91 जोड़ों का विवाह हुआ, जिनमें 51 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, वहीं 40 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। पंडित प्रभात कौशिक, अर्पित कपिल, नीरज शर्मा व अमित वत्स ने मंत्रोच्चार के साथ फेरे कराए, जबकि कारी शौकत अली अंसारी ने निकाह की रस्में पूरी कराईं। कार्यक्रम का सफल संचालन आज़ादवीर सिंह द्वारा किया गया।

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में !

अनुदान राशि में बड़ी बढ़ोतरी: डॉ. वीरपाल निर्वाल
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने नव-दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर गरीब परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए अब अनुदान राशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवारों पर शादी के खर्च का बोझ खत्म हुआ है।

मुजफ्फरनगर: शाहपुर पुलिस ने हथियार तस्करों के गिरोह का किया पर्दाफाश, मेरठ के चार तस्कर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: शाहपुर पुलिस ने हथियार तस्करों के गिरोह का किया पर्दाफाश, मेरठ के चार तस्कर गिरफ्तार

उपहारों से सजी नई गृहस्थी
योजना के तहत प्रत्येक दुल्हन को कुल 85 हजार रुपये मूल्य का लाभ दिया गया। इसमें 60 हजार रुपये की नकद राशि के साथ-साथ 25 हजार रुपये का घरेलू सामान शामिल है। उपहार स्वरूप चांदी के आभूषण, मिठाई की टोकरी, ड्राई फ्रूट्स और दैनिक उपयोग की 24 वस्तुएं प्रदान की गईं, ताकि नए जोड़े अपनी गृहस्थी की शुरुआत सुगमता से कर सकें।

मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग पर महिला किसान से 'ठगी' का आरोप; भाकियू (अराजनैतिक) ने घेरा कलेक्ट्रेट, दी आंदोलन की चेतावनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग पर महिला किसान से 'ठगी' का आरोप; भाकियू (अराजनैतिक) ने घेरा कलेक्ट्रेट, दी आंदोलन की चेतावनी

प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) कमल किशोर कंडारकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश दुबे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपराजिता आर्यन और ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भाजपा नेता रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुण पाल और अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी वर-वधु को उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अगर आप रेनॉल्ट डस्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI

अगर आप एक नई और दमदार SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार खबर है। रेनॉल्ट ने...
ऑटोमोबाइल 
अगर आप रेनॉल्ट डस्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो जानिए हर महीने कितनी  देनी होगी EMI

महाराष्ट्र में एलपीजी कालाबाज़ारी पर बड़ी कार्रवाई , 1200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, 18 गिरफ्तार

नागपुर । महाराष्ट्र सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी की कालाबाज़ारी के खिलाफ...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में एलपीजी कालाबाज़ारी पर बड़ी कार्रवाई , 1200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, 18 गिरफ्तार

यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए एक बड़े प्रोजेक्ट पर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

स्वर्ण पदक पाकर भावुक हुए छात्र, बोले—टीएमयू ने दी नई पहचान और आत्मविश्वास

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में शिक्षा, परिश्रम और उपलब्धि का अद्भुत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्वर्ण पदक पाकर भावुक हुए छात्र, बोले—टीएमयू ने दी नई पहचान और आत्मविश्वास

टाटा सिएरा ने रचा इतिहास, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ बनी भारत की सबसे सुरक्षित SUV

अगर आप एक नई और सुरक्षित SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने...
ऑटोमोबाइल 
टाटा सिएरा ने रचा इतिहास, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ बनी भारत की सबसे सुरक्षित SUV

उत्तर प्रदेश

यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए एक बड़े प्रोजेक्ट पर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी:बाराबंकी-बहराइच के बीच बनेगा 101 किमी लंबा 4-लेन हाईवे, केंद्र सरकार ने दी ₹6969 करोड़ की मंजूरी

स्वर्ण पदक पाकर भावुक हुए छात्र, बोले—टीएमयू ने दी नई पहचान और आत्मविश्वास

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में शिक्षा, परिश्रम और उपलब्धि का अद्भुत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्वर्ण पदक पाकर भावुक हुए छात्र, बोले—टीएमयू ने दी नई पहचान और आत्मविश्वास

सहारनपुर : ईद की तैयारियों के संबंध में शांति समिति, आयोजकों एवं अधिकारियों की हुई बैठक

सहारनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में ईद की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : ईद की तैयारियों के संबंध में शांति समिति, आयोजकों एवं अधिकारियों की हुई बैठक

जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने किया ठेकेदारी हेतु जारी चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त, एफआईआर दर्ज होने पर लिया गया निर्णय

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल द्वारा जनपद से जारी ठेकेदारी के लिए चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया गया। श्रीमती सविता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने किया ठेकेदारी हेतु जारी चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त, एफआईआर दर्ज होने पर लिया गया निर्णय

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम