गाजियाबाद: महागुनपुरम सोसाइटी में 'डबल मिस्ट्री', 13वीं मंजिल से गिरकर बेटे की मौत, फ्लैट में मिला मां का दो दिन पुराना शव

School Ad

गाजियाबाद। जनपद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसाइटी के विनायक टावर में गुरुवार को एक हृदयविदारक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। टावर की 13वीं मंजिल से गिरकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद जब पुलिस उसके फ्लैट की जांच करने पहुंची, तो वहां उसकी 70 वर्षीय वृद्ध मां का दो दिन पुराना शव बरामद हुआ। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत ने पूरी सोसाइटी और पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है।

अस्पताल में तोड़ा दम, फ्लैट में मिला मां का शव

उत्तम नगर हत्याकांड: कांग्रेस सांसद जावेद का आरोप- 'लोगों को मिल रहीं खुली धमकियां', लिखा अमित शाह को पत्र ये भी पढ़ें  उत्तम नगर हत्याकांड: कांग्रेस सांसद जावेद का आरोप- 'लोगों को मिल रहीं खुली धमकियां', लिखा अमित शाह को पत्र

पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि विनायक टावर की 13वीं मंजिल से एक व्यक्ति नीचे गिर गया है। मौके पर पहुंची कविनगर थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल पास के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजवीर पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जब पुलिस पड़ताल के लिए राजवीर के फ्लैट के अंदर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देख दंग रह गई। बेड पर राजवीर की मां सतनाम कौर (70 वर्ष) का शव पड़ा था, जो करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।

नोएडा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया अभियान,  400 किलो कुट्टू का आटा किया सीज  ये भी पढ़ें  नोएडा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया अभियान, 400 किलो कुट्टू का आटा किया सीज

बेरोजगारी और पारिवारिक अलगाव का पहलू

अधिवक्ता सम्मान बचाओं संघर्ष समिति ने 19 मार्च को जनरल बॉडी की बुलाई बैठक, धरना- प्रर्दशन रहा जारी ये भी पढ़ें  अधिवक्ता सम्मान बचाओं संघर्ष समिति ने 19 मार्च को जनरल बॉडी की बुलाई बैठक, धरना- प्रर्दशन रहा जारी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजवीर अपनी मां के साथ इस फ्लैट में रहता था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा ग्रेटर नोएडा की गौड़ सिटी-2 सोसाइटी में अलग रहते थे। बताया जा रहा है कि राजवीर पहले ज्योतिष (Astrology) से जुड़ा कार्य करता था, लेकिन सफलता न मिलने के कारण वह वर्तमान में बेरोजगार था और इन दिनों पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने की कोशिशों में जुटा था। हालांकि उसका अपनी पत्नी के पास आना-जाना था, लेकिन पिछले दो दिनों से वह वहां नहीं गया था। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी भी अस्पताल पहुंच गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच की सुई

पुलिस के अनुसार, वृद्ध महिला सतनाम कौर के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे उनकी मौत की गुत्थी और उलझ गई है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आखिर दो दिन पहले मां की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके बाद राजवीर के साथ क्या घटित हुआ। क्या मां की प्राकृतिक मृत्यु के बाद सदमे में राजवीर का संतुलन बिगड़ा या कहानी कुछ और है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बीएलओ की मौत, डीएम ने मदद का दिया आश्वासन

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल एक बीएलओ की उपचार के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बीएलओ की मौत, डीएम ने मदद का दिया आश्वासन

गाजियाबाद: नवरात्रि में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार; कुट्टू का आटा और सेंधा नमक समेत भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त

   गाजियाबाद। नवरात्रि के पावन पर्व पर उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए गाजियाबाद खाद्य विभाग...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: नवरात्रि में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार; कुट्टू का आटा और सेंधा नमक समेत भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त

आस्था, इतिहास और चमत्कारों का संगम है जालौन देवी (जयंती माता) मंदिर

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में यमुना तट पर बीहड़ों के बीच स्थित जालौन देवी के नाम से प्रसिद्ध...
उत्तर प्रदेश  झांसी  
आस्था, इतिहास और चमत्कारों का संगम है जालौन देवी (जयंती माता) मंदिर

उत्तम नगर हत्याकांड: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था पर सुनवाई, पुलिस को लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के निर्देश

  नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर में हुई हत्या के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर उठी चिंताओं पर   पुलिस...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
उत्तम नगर हत्याकांड: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था पर सुनवाई, पुलिस को लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के निर्देश

इटावा में कार ने तीन को कुचला, दुकानदार की मौत, दो घायल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के विजयनगर में गुरुवार सुबह एक बेकाबू कार ने तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
इटावा में कार ने तीन को कुचला, दुकानदार की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बीएलओ की मौत, डीएम ने मदद का दिया आश्वासन

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल एक बीएलओ की उपचार के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल बीएलओ की मौत, डीएम ने मदद का दिया आश्वासन

आस्था, इतिहास और चमत्कारों का संगम है जालौन देवी (जयंती माता) मंदिर

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में यमुना तट पर बीहड़ों के बीच स्थित जालौन देवी के नाम से प्रसिद्ध...
उत्तर प्रदेश  झांसी  
आस्था, इतिहास और चमत्कारों का संगम है जालौन देवी (जयंती माता) मंदिर

इटावा में कार ने तीन को कुचला, दुकानदार की मौत, दो घायल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के विजयनगर में गुरुवार सुबह एक बेकाबू कार ने तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
इटावा में कार ने तीन को कुचला, दुकानदार की मौत, दो घायल

सहारनपुर: मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के यूपी-112 विभाग में तैनात वर्ष 2011 बैच के मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव