मेरठ: गैस किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ 'आप' का हल्लाबोल, एडीएम सिटी के आश्वासन पर टूटा अनशन

On
School Ad

मेरठ। जनपद में पिछले कई दिनों से गहराए गैस संकट और ब्लैक मार्केटिंग के आरोपों के बीच राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और अनशन पर बैठ गए। 'आप' नेताओं का आरोप है कि मेरठ में गैस की भारी किल्लत है और कालाबाजारी करने वाले एक सिलेंडर के 3000 रुपये तक वसूल रहे हैं, जबकि प्रशासन 'सब कुछ सामान्य' होने का दावा कर रहा है।

सहारनपुर में टीबी मुक्त अभियान: 90 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित ये भी पढ़ें  सहारनपुर में टीबी मुक्त अभियान: 90 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

केवाईसी और लंबी लाइनों पर उठाए सवाल

काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा ये भी पढ़ें  काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

अनशन के दौरान अंकुश चौधरी ने कहा कि गैस एजेंसियों के बाहर जनता की लंबी कतारें लगी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपदा के इस समय में केवाईसी (KYC) के नाम पर उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। बुकिंग के बावजूद हफ्तों तक सिलेंडर नहीं मिल रहा है। 'आप' जिला अध्यक्ष ने प्रशासन को घेरते हुए पूछा कि यदि शहर में गैस की कमी नहीं है, तो लोग सड़कों पर धक्के क्यों खा रहे हैं और एजेंसियां खाली क्यों हाथ लौटा रही हैं?

दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी की प्रमुख मांगें:

  • केवाईसी की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर सामान्य दिनों में कराया जाए।

  • बुकिंग के अधिकतम 2 दिन के भीतर सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित हो।

  • गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए दोषियों पर गैंगस्टर जैसी सख्त कार्रवाई हो।

  • शादी-ब्याह और आवश्यक कार्यक्रमों के लिए गैस की विशेष सप्लाई चेन बने।

  • जनता की शिकायतों के लिए जिला प्रशासन तत्काल एक हेल्पलाइन नंबर जारी करे।

एडीएम सिटी के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ धरना

हंगामे और अनशन की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। एडीएम सिटी ने 'आप' के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल (महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, फुरकान त्यागी और एस.के. शर्मा) से विस्तार से वार्ता की। प्रशासन ने माना कि वितरण व्यवस्था में सुधार की जरूरत है और 'आप' की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया।

इसके बाद एडीएम सिटी स्वयं धरना स्थल पर पहुँचे और जूस पिलाकर अंकुश चौधरी का अनशन तुड़वाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मेरठ की जनता को गैस के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और कालाबाजारी करने वालों पर नकेल कसी जाएगी। प्रदर्शन में अंकित गिरी, मनोज शर्मा, सलीम मंसूरी, वैभव मलिक और रंजना तिवारी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्यों को दी भावपूर्ण विदाई, कहा- नए सांसद उनसे सीखें

नई दिल्ली। संसद का ऊपरी सदन राज्यसभा आज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवानिवृत्त...
Breaking News  राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्यों को दी भावपूर्ण विदाई, कहा- नए सांसद उनसे सीखें

शामली: सीएम योगी की माता पर अभद्र टिप्पणी से उबाल, राष्ट्रीय बजरंग दल ने फूंका मौलाना का पुतला

   शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध एक मौलाना द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को...
शामली 
शामली: सीएम योगी की माता पर अभद्र टिप्पणी से उबाल, राष्ट्रीय बजरंग दल ने फूंका मौलाना का पुतला

यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

लोकसभा: 'सरके चुनरिया' विवाद पर अश्विनी वैष्णव बोले- गाने पर लगा बैन, अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा

मुंबई। कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के विवादित गाने 'सरके चुनरिया' को लेकर चल रहा विवाद अब संसद तक पहुंच...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा: 'सरके चुनरिया' विवाद पर अश्विनी वैष्णव बोले- गाने पर लगा बैन, अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा

अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला

उत्तर प्रदेश

यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला

सहारनपुर: हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर।  हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 10 मार्च
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के जानी थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिसिया कार्रवाई न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम