यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

On
School Ad

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 'नव निर्माण के 9 वर्ष' पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व उनकी विजनरी नेतृत्व क्षमता के तहत बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है, वह डबल इंजन सरकार की नीतियों, पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, जनप्रतिनिधियों की सेवा भावना और जनता जनार्दन के सहयोग का परिणाम है। सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को इन 9 वर्षों की उपलब्धियों के लिए हृदय से बधाई देते हुए कहा कि यह परिवर्तन 25 करोड़ प्रदेशवासियों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। सीएम योगी ने कहा कि कल से नवरात्र प्रारंभ हो रही है, इस दौरान रमजान का महीना भी चल रहा है।

 

बुलंदशहर में रिसेप्शन पार्टी बनी 'जंग का मैदान': कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला और हवाई फायरिंग! ये भी पढ़ें  बुलंदशहर में रिसेप्शन पार्टी बनी 'जंग का मैदान': कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला और हवाई फायरिंग!

बाबा रामदेव का 'ग्लोबल' धमाका: मैनपुरी में 'एप्स्टीन फाइल्स' और 'टापू कांड' पर बोले योग गुरु— "पश्चिमी सभ्यता की गंदगी से बचना होगा" ये भी पढ़ें  बाबा रामदेव का 'ग्लोबल' धमाका: मैनपुरी में 'एप्स्टीन फाइल्स' और 'टापू कांड' पर बोले योग गुरु— "पश्चिमी सभ्यता की गंदगी से बचना होगा"

परसों अलविदा की नमाज होगी और 20 या 21 को ईद भी हो सकती है। कहीं कोई हलचल है क्या? शालीनता के साथ सारे पर्व और त्योहार मनाए जा रहे हैं कहीं कोई हलचल नहीं। यही है सुरक्षा। कल से त्योहार है लोगों में खुशी है। कोई भय, तनाव, अराजकता, अव्यवस्था, कर्फ्यू का भय नहीं, दंगे का भय नहीं। उन्होंने इन 9 वर्षों की यात्रा को समझने के लिए यह जानना आवश्यक है कि 2017 से पहले प्रदेश की स्थिति क्या थी। उत्तर प्रदेश जैसे असीम संभावनाओं वाले राज्य को पहचान के संकट का सामना करना पड़ रहा था। दुनिया की सबसे उर्वर भूमि और प्रचुर जल संसाधनों के बावजूद किसान आत्महत्या के लिए मजबूर था। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश का कारीगर, जो अपनी कला के लिए प्रसिद्ध था, वह उद्यमी बनने के बजाय श्रमिक बनकर पलायन करने को विवश था। युवाओं के सामने पहचान और रोजगार का संकट था, भर्ती प्रक्रियाएं भ्रष्टाचार और वसूली से प्रभावित थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि न बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी, और न ही आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता था। प्रदेश में विकास के लिए कोई स्पष्ट विजन नहीं था, जिसके कारण युवा वर्ग निराश होकर या तो पलायन करता था या संघर्ष में उलझा रहता था। सीएम योगी ने कहा कि आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।

'फर्जी न्यूज' फैलाने को लेकर ईरानी सरकार और अमेरिकी मीडिया पर बरसे ट्रंप, बोले- ईरान सिर्फ एआई लड़ाई जीत सकता है  ये भी पढ़ें  'फर्जी न्यूज' फैलाने को लेकर ईरानी सरकार और अमेरिकी मीडिया पर बरसे ट्रंप, बोले- ईरान सिर्फ एआई लड़ाई जीत सकता है

 

पिछले 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, रोजगार, किसानों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तीकरण और गरीबों के उत्थान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए हैं। कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दलितों, वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सेवा क्षेत्रों में सुधार करते हुए सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। साथ ही प्रदेश की आस्था, संस्कृति व परंपराओं को सम्मान देते हुए उन्हें नई पहचान दिलाने के प्रयास भी लगातार जारी हैं, जिससे उत्तर प्रदेश आज एक नई पहचान के साथ देश और दुनिया में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 9 विषयों पर आधारित 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो बसंत नवरात्र से प्रारंभ हो रहा है। इसका उद्देश्य है कि यह जन-चर्चा का विषय बने और समाज के सभी वर्ग, युवा, किसान, श्रमिक, महिलाएं और गरीब इसमें सहभागी बनें। संवाद के माध्यम से न केवल बीते 9 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा, बल्कि आने वाले समय के लिए विकास का विजन भी तय किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि 9 एक शुभ अंक है, जो पूर्णता का प्रतीक है, और यह कार्यक्रम भी उसी पूर्णता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जो उत्तर प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को नई गति देगा। यह बजट प्रदेश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उत्तर प्रदेश आज सुरक्षा, सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है और यह परिवर्तन आने वाले वर्षों में और अधिक व्यापक रूप में दिखाई देगा। 

Views: 43

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

भारतीय नौसेना की सागर पहल: 16 देशों के साथ समुद्री सुरक्षा और साझेदारी को नई मजबूती

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोगात्मक समुद्री सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रही है। ऐसा करते...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारतीय नौसेना की सागर पहल: 16 देशों के साथ समुद्री सुरक्षा और साझेदारी को नई मजबूती

DGCA New Rules: अब फ्लाइट में एक ही PNR पर मिलेगी साथ-साथ सीट, नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

नयी दिल्ली। एक ही पीएनआर पर बुक कराये गये टिकट पर अब यात्रियों को फ्लाइट में एक साथ सीट देना...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
DGCA New Rules: अब फ्लाइट में एक ही PNR पर मिलेगी साथ-साथ सीट, नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

मिशन कामयाब: UAE से कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा 'जग लाडकी' टैंकर, तनाव के बीच मिली बड़ी राहत

मुद्रा । यूएई से चला भारतीय झंडे वाला क्रूड ऑयल टैंकर 'जग लाडकी' बुधवार को भारत पहुंच गया है। इसने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
मिशन कामयाब: UAE से कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा 'जग लाडकी' टैंकर, तनाव के बीच मिली बड़ी राहत

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जनपद के सर्किट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

देवबंद: ग्राहक बनकर आए बदमाश हार्डवेयर दुकान से 1.75 लाख की नकदी लेकर फरार

देवबंद (सहारनपुर)।बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर हार्डवेयर की दुकान पर आए और गल्ले में रखी पौने दो लाख...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: ग्राहक बनकर आए बदमाश हार्डवेयर दुकान से 1.75 लाख की नकदी लेकर फरार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जनपद के सर्किट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

देवबंद: ग्राहक बनकर आए बदमाश हार्डवेयर दुकान से 1.75 लाख की नकदी लेकर फरार

देवबंद (सहारनपुर)।बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर हार्डवेयर की दुकान पर आए और गल्ले में रखी पौने दो लाख...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: ग्राहक बनकर आए बदमाश हार्डवेयर दुकान से 1.75 लाख की नकदी लेकर फरार

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी में अधिवक्ता नौशाद अली के घर में घुसकर दो बदमाशों ने उनकी पत्नी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अधिवक्ता के घर लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

सहारनपुर : भाजपा की जम्बो कार्यकारिणी घोषित,115 सदस्यों में 60 फीसद चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी

सहारनपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऊर्जावान नौजवान ठाकुर अजीत सिंह राणा ने विशाल सदस्यों वाली जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : भाजपा की जम्बो कार्यकारिणी घोषित,115 सदस्यों में 60 फीसद चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम