मेरठ: जेल से छूटते ही भाई बना जान का दुश्मन, घर पर हमला कर दी सरेआम धमकी, पीड़ित ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा

On
School Ad

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ जेल से छूटकर आए एक युवक ने अपने ही सगे भाई के घर पर हमला बोल दिया। पीड़ित भाई ने आरोपी के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायती पत्र देकर सपरिवार सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसका भाई न केवल अपराधी प्रवृत्ति का है, बल्कि वह उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

नकली दस्तावेजों पर नौकरी और जेल की पृष्ठभूमि

बरेली: सनकी दामाद का खूनी तांडव; पत्नी ने ससुराल जाने से किया मना, तो सरेआम चाकू से गोदकर सास और साले को मार डाला ये भी पढ़ें  बरेली: सनकी दामाद का खूनी तांडव; पत्नी ने ससुराल जाने से किया मना, तो सरेआम चाकू से गोदकर सास और साले को मार डाला

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में ग्राम भैंसा निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उसका भाई प्रवीण कुमार पूर्व में सिंचाई विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब 12 साल तक नौकरी कर चुका है। जांच में कागजात नकली पाए जाने पर उसे नौकरी से बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद से ही वह शराब का आदी हो गया और परिवार के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि वर्ष 2023 में भी प्रवीण ने रविंद्र पर चाकू से जानलेवा हमला किया था, जिसका मुकदमा मवाना थाने में विचाराधीन है।

प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को योगी सरकार की बड़ी राहत: 'नेगेटिव बैलेंस' पर भी नहीं कटेगी बिजली; जानें नई छूट के नियम ये भी पढ़ें  प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को योगी सरकार की बड़ी राहत: 'नेगेटिव बैलेंस' पर भी नहीं कटेगी बिजली; जानें नई छूट के नियम

रात के अंधेरे में घर पर बोला धावा

नोरा फतेही के नए गाने पर मेरठ में भारी आक्रोश, एसएसपी ऑफिस पर गूंजे ‘बॉलीवुड मुर्दाबाद’ के नारे ये भी पढ़ें  नोरा फतेही के नए गाने पर मेरठ में भारी आक्रोश, एसएसपी ऑफिस पर गूंजे ‘बॉलीवुड मुर्दाबाद’ के नारे

ताजा घटनाक्रम के अनुसार, करीब 11 महीने जेल में रहने के बाद प्रवीण हाल ही में रिहा होकर आया है। रविंद्र का आरोप है कि बुधवार रात करीब 8 बजे प्रवीण उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मुख्य दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। शोर मचाने और पुलिस (112) को सूचना देने पर वह मौके से फरार हो गया, लेकिन जाते-जाते उसने दो-तीन दिनों के भीतर रविंद्र को खत्म करने की सरेआम धमकी दी। आरोपी का दावा है कि वह जेल के भीतर से पूरी 'सेटिंग' करके आया है।

सहमा हुआ है परिवार, सुरक्षा की मांग

इस धमकी के बाद से पीड़ित रविंद्र, उसकी पत्नी, बच्चे और 86 वर्षीय बुजुर्ग पिता गहरे खौफ में हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी किसी भी समय किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने गुहार लगाई है कि थाना मवाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए जाएं। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाने को जांच और त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

हरियाणा: शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की गरिमा तार-तार, मानवाधिकार आयोग ने सरकार और पुलिस से मांगी रिपोर्ट

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के अग्रोहा ब्लॉक स्थित जगरान गांव के सरकारी हाईस्कूल से मानवता और छात्र मर्यादा...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की गरिमा तार-तार, मानवाधिकार आयोग ने सरकार और पुलिस से मांगी रिपोर्ट

“समृद्धि का नवयुग, यूपी का स्वर्णयुग” — 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों का प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया बखान

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “समृद्धि का नवयुग, यूपी का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
“समृद्धि का नवयुग, यूपी का स्वर्णयुग” — 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों का प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया बखान

मुजफ्फरनगर का अभेद्य किला: 9 जोन और 21 सेक्टर में बंटा जनपद, त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरी खाकी

   मुजफ्फरनगर। आगामी अलविदा जुम्मा, ईद-उल-फितर और चैत्र नवरात्र के पावन पर्वों को देखते हुए मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का अभेद्य किला: 9 जोन और 21 सेक्टर में बंटा जनपद, त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरी खाकी

कुकड़ा में बिजली 'खेल' पर संग्राम: पैसे लेकर दिए कनेक्शन और फिर उखाड़ ले गए मीटर, हाईवे पर किसानों का हल्लाबोल

   मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित कुकड़ा गांव की अहमदनगर कॉलोनी में बिजली विभाग के कथित भ्रष्टाचार और...
मुज़फ़्फ़रनगर 
कुकड़ा में बिजली 'खेल' पर संग्राम: पैसे लेकर दिए कनेक्शन और फिर उखाड़ ले गए मीटर, हाईवे पर किसानों का हल्लाबोल

रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे पर गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

उत्तर प्रदेश

रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे पर गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
रंजिश में युवक पर फायरिंग, गोली मिस होने से हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

भरे मंच पर खुली ‘नेता जी’ की पोल! महिला ने लगाया ठगी का आरोप

   ये नज़ारा उत्तर प्रदेश के महराजगंज का है, पिट रहा शख्स भाजपा नेता है यहां उस वक्त सियासी मंच पर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भरे मंच पर खुली ‘नेता जी’ की पोल! महिला ने लगाया ठगी का आरोप

स्कूल बना अखाड़ा! जौनपुर में हेडमास्टर और टीचर की भिड़ंत, मामला पहुंचा थाने

   जौनपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है… जिसने ‘शिक्षा के मंदिर’ की परिभाषा पर ही सवाल खड़े कर दिए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्कूल बना अखाड़ा! जौनपुर में हेडमास्टर और टीचर की भिड़ंत, मामला पहुंचा थाने

सहारनपुर: मीट की दुकानें बंद कराने को लेकर बवाल, गोरक्षा दल और दुकानदारों में भिड़ंत, कस्बे में भारी तनाव

   सहारनपुर। जनपद के बेहट कस्बे में गुरुवार को मीट की दुकानें बंद कराने को लेकर जबरदस्त हंगामा और संघर्ष की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मीट की दुकानें बंद कराने को लेकर बवाल, गोरक्षा दल और दुकानदारों में भिड़ंत, कस्बे में भारी तनाव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम