एसपी ने शक्ति पीठ कालिकन धाम में पूजा करने के बाद किया प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों का भ्रमण

अमेठी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को शक्ति पीठ कालिकन धाम में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों का भ्रमण कर पुलिस अफसरों को दिशा निर्देश दिए।
एसपी ने इसी कड़ी में चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के शक्ति पीठ कालिकन धाम में पहुंच कर शक्ति स्वरूपा मां कालिका की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात मंदिर व मेले में लगे सीसीटीवी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी से निगरानी और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था देखी। साथ ही कालिकन धाम सगरे में मछलियों को भोजन कराया।
एसपी ने बताया कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त सीसीटीवी लगाए गए हैं। चार-पांच स्थानों पर बेरीकेटिंग व्यवस्था की गई है थाना के अतिरिक्त अन्य थानों के पुलिस बल तैनात किया गया है। नारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए एंटी रोमियो टीम भी सक्रिय है। फायर ब्रिगेड टीम भी लगाई गई है पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु सुरक्षित व व्यवस्थित वातावरण में मां कालिका की पूजा अर्चना करेंगे।
एसपी ने जनपद वासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामना देते हुए कहा कि उन्होंने आज कालिकन धाम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसर से दो सौ मी की त्रिज्या में नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। जो भी श्रद्धालु बाहर से आ रहे हैं उनके वाहनों को पार्क करने के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। कोई घटना न होने पाए इसके लिए यहां पर एक अस्थाई चौकी बनाई गई है। क्विक रिस्पांस टीम को लगाया गया है जो लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।
साथ ही साथ अमेठी जनपद में जो अन्य मंदिर है जिसमें देवीपाटन मंदिर, अहोरवा भवानी मंदिर और दुर्गंन धाम आदि सभी मंदिरों में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सभी थाना प्रभारी पुलिस और क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह भ्रमणशील रहें। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा। इस दौरान अमेठी सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र, संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह, कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज कालिकन धाम के पुजारी संतोष मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां