शामली: रोजगार मेला बना 'मजाक', डिग्री धारी युवाओं का छलका दर्द— "मजदूरों से भी कम वेतन और कमीशन का खेल"

School Ad

शामली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार देने के दावों की शामली में आयोजित एक रोजगार मेले में जमकर पोल खुली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज होम में आयोजित इस मेले में पहुंचे उच्च शिक्षित युवाओं (बीएड, बीटेक, बीएससी) ने व्यवस्थाओं और कंपनियों के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं। युवाओं का आरोप है कि यहां मिलने वाली नौकरियां उनके शैक्षिक स्तर के लायक नहीं हैं और वेतन के नाम पर उनके साथ 'धोखा' किया जा रहा है।

डिग्री बड़ी, वेतन छोटा: युवाओं का आक्रोश

मेले में आए अक्षय (ITI डिप्लोमा धारक) और पंकज (BSC एग्रीकल्चर) जैसे युवाओं ने बताया कि वे सालों से खाक छान रहे हैं, लेकिन मेले में उन्हें जो वेतन ऑफर किया जा रहा है, वह एक दिहाड़ी मजदूर की कमाई से भी कम है। एक युवक ने तल्ख लहजे में कहा, "आजकल एक मजदूर भी प्रतिदिन 600 से 700 रुपये कमा लेता है, जबकि यहां हमें 10 से 12 हजार रुपये की नौकरी ऑफर की जा रही है, जो मजदूरों के स्तर से भी नीचे है।"

 बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी  ये भी पढ़ें   बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

कमीशन का 'जाल' और आधा अधूरा वेतन

रोजगार मेले की सच्चाई बताते हुए एक पीड़ित युवा ने खुलासा किया कि पिछली बार एक फर्टिलाइजर कंपनी ने उसे 12 हजार रुपये प्रति माह पर रखा था। कड़ी मेहनत के बाद पहले महीने 10 हजार मिले, लेकिन अगले महीने केवल 4 हजार रुपये थमा दिए गए। पूछने पर पता चला कि नौकरी 'कमीशन बेस्ड' थी। वहीं, एक अन्य अभिभावक ने बताया कि उनके बेटे को नोएडा की एक कंपनी ने 21 हजार रुपये का वादा कर बुलाया था, लेकिन वहां केवल 12-14 हजार रुपये ही दिए गए। ठेकेदारों द्वारा वेतन रोक लेना भी युवाओं के नौकरी छोड़ने का एक बड़ा कारण बन रहा है।

शामली: ईपी रेशियो में सुधार और घर-घर सर्वे के निर्देश; रोल प्रेक्षक डॉ. रूपेश कुमार ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा ये भी पढ़ें  शामली: ईपी रेशियो में सुधार और घर-घर सर्वे के निर्देश; रोल प्रेक्षक डॉ. रूपेश कुमार ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

जिम्मेदार अधिकारी ने 'स्टाफ कम' होने का दिया हवाला

जब इस अव्यवस्था और दावों की हकीकत जानने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय कुमार से बात की गई, तो उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में हजारों युवाओं को नौकरियां मिली हैं। हालांकि, जब उनसे लाभान्वित युवाओं की सूची और आयोजनों पर हुए खर्च का विवरण मांगा गया, तो उन्होंने 'स्टाफ की कमी' का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया और जानकारी देने के लिए समय मांगा।

शामली में जिलाधिकारी ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों की फाइलें खंगाली  ये भी पढ़ें  शामली में जिलाधिकारी ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों की फाइलें खंगाली

अधिकारियों की इस बेरुखी और कंपनियों के शोषण के बीच शामली का शिक्षित बेरोजगार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कई युवक-युवतियां अपनी मजबूरियों के चलते इन खराब हालातों से समझौता करने को विवश दिखे।

Views: 93

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बदायूं कोर्ट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत; आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुए बरी

बदायूं। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को बदायूं की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं कोर्ट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत; आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुए बरी

21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

मुरादाबाद। 21 मार्च को नगर में एक ऐसा अनोखा आयोजन प्रस्तावित है, जो न केवल देखने लायक होगा बल्कि सामाजिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

मुजफ्फरनगर: मीरापुर में मेडिकल स्टोर पर नार्कोटिक्स विभाग का छापा, दवा संचालकों में मचा हड़कंप

मीरापुर। कस्बे में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध नशीली दवाओं के काले कारोबार के खिलाफ नार्कोटिक्स विभाग ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मीरापुर में मेडिकल स्टोर पर नार्कोटिक्स विभाग का छापा, दवा संचालकों में मचा हड़कंप

पश्चिम एशिया तनाव के कारण कच्चे तेल में उबाल, 119 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट क्रूड..भारत में बढ़ सकती है महंगाई

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी जंग से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। इस लड़ाई के...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
पश्चिम एशिया तनाव के कारण कच्चे तेल में उबाल, 119 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट क्रूड..भारत में बढ़ सकती है महंगाई

शामली: नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं

शामली। उत्तर  प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगर पालिका परिषद शामली के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीएम अरविंद कुमार ज्ञापन...
शामली 
शामली: नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं

उत्तर प्रदेश

बदायूं कोर्ट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत; आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुए बरी

बदायूं। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को बदायूं की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं कोर्ट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत; आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुए बरी

21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

मुरादाबाद। 21 मार्च को नगर में एक ऐसा अनोखा आयोजन प्रस्तावित है, जो न केवल देखने लायक होगा बल्कि सामाजिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला: 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी, अब लागू होगा आरक्षण भी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के लगभग 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को होली और नववर्ष का बड़ा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार का बड़ा फैसला: 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी, अब लागू होगा आरक्षण भी

प्रतापगढ़ में अवैध संबंध को लेकर हुई थी मां-बेटे की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मां-बेटे की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रतापगढ़  
प्रतापगढ़ में अवैध संबंध को लेकर हुई थी मां-बेटे की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव