शामली: नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं

शामली। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगर पालिका परिषद शामली के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगें उठाईं।
ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को लंबे समय से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनका समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने वर्ष 2006 में नियुक्त संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग की, जो अन्य विभागों के कर्मचारियों को दिया जा रहा है। इसके अलावा संघ ने मांग की कि वर्ष 2006 से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को उसी आधार पर नियुक्ति दी जाए। वर्ष 2005 में नियुक्त स्थायी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की भी मांग उठाई गई।
बताया कि नगर पालिका परिषद शामली एवं नगर पंचायतों में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को श्रम विभाग द्वारा अकुशल श्रेणी में रखा गया है, जबकि वे अपने कार्य में कुशल हैं। इसलिए उन्हें कुशल या अर्धकुशल श्रेणी में शामिल किया जाए। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी रखी गई। मांग की कि नगर पालिका परिषद के स्थायी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को वर्ष 2016 से पारिवारिक पेंशन महंगाई भत्ते सहित लागू की जाए। इस दौरान संघ शाखा अध्यक्ष प्रवीण कुमार वाल्मीकि, अश्वनी तेश्वर, अमित तेश्वर, विनोद निर्वाल, देवेंद्र कुमार बिडला, जितेंद्र टांक, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र चंद्रा, सचिन तेश्वर, जोगेश पाहिवाल, मनीष गहलोत, संदीप कुमार मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां