शामली में शहनाइयों की गूंज के बीच हुआ 117 जोड़ों का सामूहिक विवाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक विवाह पर मिली ₹1 लाख की सहायता

School Ad

शामली। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जनपद के रॉयल पैलेस, जसाला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड कैराना के 56 और कांधला के 61 जोड़ों सहित कुल 117 जोड़ों का विवाह एवं निकाह पूरी धार्मिक रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी चौ. वीरेन्द्र सिंह ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर अब एक लाख रुपये प्रति जोड़ा कर दिया है। इस राशि में 60,000 रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। जबकि 25,000 रुपये के उपहार सामग्री (चांदी की पायल, बिछिया, वस्त्र आदि) हेतु खर्च होंगे। बाकी 15,000 रुपये मैरिज हॉल, भोजन, टेंट आदि के खर्च हेतु तय किये गये हैं। एमएलसी सिंह ने जोर देकर कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समानता, भाईचारे को बढ़ावा देना और बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों और धर्मों के पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाना है।

शामली:कुड़ाना में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण शिविर, ग्रामीण युवाओं को मिला प्रशिक्षण  ये भी पढ़ें  शामली:कुड़ाना में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण शिविर, ग्रामीण युवाओं को मिला प्रशिक्षण 

पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तकनीक
मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप इस वर्ष से योजना में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए बायोमेट्रिक और फेशियल उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसके उपरांत ही विवाह की प्रक्रिया पूर्ण मानी गई। उन्होंने कहा कि 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शामली: लेखपाल पर लगा पचास हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार ये भी पढ़ें  शामली: लेखपाल पर लगा पचास हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

सामाजिक समरसता की मिसाल
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रीतू रस्तोगी ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए बताया कि आज के आयोजन में 35 हिंदू और 82 मुस्लिम जोड़ों ने एक ही मंडप के नीचे अपने नए जीवन की शुरुआत की, जो सामाजिक भाईचारे की अनूठी मिसाल है। एमएलसी द्वारा सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र के साथ लड्डू और ड्राई फ्रूट्स की टोकरियां भी वितरित की गईं।

कैराना: अवैध प्लॉटिंग पर गरजा एमडीए का बुलडोजर; 48 बीघा में कटी अवैध कॉलोनियां जमींदोज, कॉलोनाइजरों में हड़कंप ये भी पढ़ें  कैराना: अवैध प्लॉटिंग पर गरजा एमडीए का बुलडोजर; 48 बीघा में कटी अवैध कॉलोनियां जमींदोज, कॉलोनाइजरों में हड़कंप

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कांधला डॉ. विनोद मलिक, खंड विकास अधिकारी कैराना/कांधला सहित विभिन्न ग्रामों के प्रधान (गुज्जरपुर, डुण्डूखेड़ा बांगर, किवाना, भारसी) एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बदायूं कोर्ट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत; आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुए बरी

बदायूं। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को बदायूं की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं कोर्ट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत; आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुए बरी

21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

मुरादाबाद। 21 मार्च को नगर में एक ऐसा अनोखा आयोजन प्रस्तावित है, जो न केवल देखने लायक होगा बल्कि सामाजिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

मुजफ्फरनगर: मीरापुर में मेडिकल स्टोर पर नार्कोटिक्स विभाग का छापा, दवा संचालकों में मचा हड़कंप

मीरापुर। कस्बे में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध नशीली दवाओं के काले कारोबार के खिलाफ नार्कोटिक्स विभाग ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मीरापुर में मेडिकल स्टोर पर नार्कोटिक्स विभाग का छापा, दवा संचालकों में मचा हड़कंप

पश्चिम एशिया तनाव के कारण कच्चे तेल में उबाल, 119 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट क्रूड..भारत में बढ़ सकती है महंगाई

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी जंग से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। इस लड़ाई के...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
पश्चिम एशिया तनाव के कारण कच्चे तेल में उबाल, 119 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट क्रूड..भारत में बढ़ सकती है महंगाई

शामली: नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं

शामली। उत्तर  प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगर पालिका परिषद शामली के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीएम अरविंद कुमार ज्ञापन...
शामली 
शामली: नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं

उत्तर प्रदेश

बदायूं कोर्ट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत; आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुए बरी

बदायूं। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को बदायूं की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं कोर्ट से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत; आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुए बरी

21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

मुरादाबाद। 21 मार्च को नगर में एक ऐसा अनोखा आयोजन प्रस्तावित है, जो न केवल देखने लायक होगा बल्कि सामाजिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
21 मार्च को नगर में दिखेगा अनोखा नज़ारा, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा; ईद और नवरात्रि पर एकता का संदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला: 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी, अब लागू होगा आरक्षण भी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के लगभग 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को होली और नववर्ष का बड़ा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार का बड़ा फैसला: 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी, अब लागू होगा आरक्षण भी

प्रतापगढ़ में अवैध संबंध को लेकर हुई थी मां-बेटे की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मां-बेटे की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रतापगढ़  
प्रतापगढ़ में अवैध संबंध को लेकर हुई थी मां-बेटे की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव