शामली में नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई

शामली। थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए पीडितों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीडितों ने एक दरोगा पर उल्टा थाने में बैठाये रखने का भी आरोप लगाया है।
क्षेत्र के गांव गांव दुल्लाखेड़ी निवासी सीमा पत्नी नरेंद्र ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री वंशिका 15 मार्च की रात करीब 2 बजे घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक गौतम पुत्र रविंद्र उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसका अपहरण किए रखा। पीडित ने गढीपुख्ता पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद पुत्री बरामद हो गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बावजूद उल्टा पति नरेन्द्र को ही थाने में बैठाये रखा। पीडित ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर मामले में जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां