मुजफ्फरनगर: भक्तिमय माहौल में मना सिद्ध पीठ शनिधाम का स्थापना दिवस, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सुंदरकांड पाठ, पंचामृत अभिषेक और छप्पन भोग के साथ शनिदेव की हुई महाआरती

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल मोड़ स्थित प्रतिष्ठित सिद्ध पीठ शनिधाम का 24वां स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव के रूप में अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
सिद्ध पीठ शनिधाम का 24वां स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव की जानकरी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ प्रातः 8 बजे हुआ। मानव कल्याण परिषद की ओर से प्रेम प्रकाश अरोड़ा और उनके साथियों द्वारा श्री सुंदरकांड महायज्ञ का सस्वर पाठ किया गया। सुंदरकांड के पाठ से पूरा वातावरण शिव-शनि की भक्ति से ओतप्रोत हो गया। दर्शन के लिए मंदिर परिसर पर पूरे दिन लंबी कतारें लगी रहीं।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: मीरापुर में मेडिकल स्टोर पर नार्कोटिक्स विभाग का छापा, दवा संचालकों में मचा हड़कंपपंचामृत अभिषेक और महाआरती
पाठ संपन्न होने के पश्चात, मुख्य यजमानों द्वारा भगवान शनि देव का विधिवत पंचामृत अभिषेक किया गया। इस अभिषेक में दूध, दही, घी, शहद, और बूरे (शक्कर) का उपयोग कर शनिदेव को स्नानादि कराकर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद विद्वान पंडितों के सानिध्य में महाआरती संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
छप्पन भोग और विशाल भंडारा
आरती के उपरांत भगवान शनि देव को विविध व्यंजनों से युक्त 'छप्पन भोग' अर्पित किया गया। भोग लगाने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस वर्ष भंडारे की व्यवस्था मनमोहन जैन, राजीव जैन और मोनिका पाइप वालों की ओर से की गई थी। मंदिर के कपाट दिनभर भक्तों के लिए खुले रहे, जहां हजारों लोगों ने शनि देव के दर्शन किए, आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
इनका रहा विशेष योगदान
संपूर्ण पूजन, पाठ और धार्मिक क्रियाएं पंडित केशवानंद पंथ (सिद्धपीठ), गुरुजी पंडित संजय कुमार, संतोष मिश्रा और शिव मिश्रा ने संयुक्त रूप से संपन्न कराईं। कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में सतीश, चंपक, आशीष, नीटू भारद्वाज, श्रीमती मंजू और राकेश (सिक्योरिटी वाले) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वार्षिक उत्सव के अवसर पर आमंत्रित अतिथियों और भक्तों का स्वागत प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष शरद कपूर, नरेंद्र पंवार, मुकेश चौहान, शैलेंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, कुंवर बृजेश आदि ने किया। दर्शन के लिए मंदिर परिसर पर पूरे दिन लंबी कतारें लगी रहीं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां