मुजफ्फरनगर: मोरना में इफ्तार पार्टी में उमड़ा सर्व समाज
भाकियू नेता ने दिया आपसी भाईचारे और मोहब्बत का संदेश

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के मोरना क्षेत्र में शुक्रवार को 'अलविदा जुमा' के मुकद्दस अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनुपम तस्वीर देखने को मिली। मोरना-शुक्रताल मार्ग पर स्थित लव पैराडाइज बैंक्विट हॉल में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कद्दावर नेता प्रधान सर्वेन्द्र उर्फ मिन्टू राठी द्वारा एक भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम सहित सर्व समाज के प्रबुद्धजनों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और समाज में एकता का संदेश प्रसारित किया।
कार्यक्रम के आयोजक सर्वेन्द्र मिन्टू राठी ने इफ्तार में पहुंचे सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को आगामी 'ईद-उल-फितर' की अग्रिम मुबारकबाद देते हुए कहा कि भारत की असली शक्ति इसकी विविधता और आपसी प्रेम में है। उन्होंने अपील की कि हमें सभी त्योहारों को जाति और धर्म की दीवारों से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।
भाईचारे को बढ़ावा: जिया चौधरी
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मिलन समारोह न केवल दूरियां कम करते हैं, बल्कि समाज में प्रेम और मुहब्बत की जड़ों को और मजबूत करते हैं। इफ्तार के समय जब अज़ान हुई, तो हिंदू भाइयों ने भी रोजेदारों के साथ मिलकर जलपान किया, जो क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल बन गया।
ये गणमान्य रहे मौजूद
इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक चेहरे मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान, कृष्णपाल प्रधान, रजनीश, इस्तखार, डॉ. अलीशेर अंसारी, भूरा अंसारी, शददन जैदी, गोहर जैदी, अमली खान, परवेज, अफजल और अफसर कुरैशी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में मुल्क की अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां