इमरान मसूद का बड़ा बयान: फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा

सहारनपुर। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फैंस की ओर से फिल्म को सराहा जा रहा है, लेकिन कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने फिल्म को बकवास करार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि यह फिल्म नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा है। फिल्म 'धुरंधर 2' में माफिया अतीक अहमद के आईएसआई से सीधे कनेक्शन को दिखाए जाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे बकवास करार दिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने पूरे देश की कमर तोड़ कर रख दी। फिल्म में उसका महिमामंडन किया है। आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में 25 करोड़ मुसलमान हैं।
ये भी पढ़ें कार चार्जिंग से उठी चिंगारी इंदौर में घर बना मौत का फंदा एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जल गएआप उन्हें बाहर नहीं निकाल सकते। उन्हें यहीं रहना है, लेकिन नफरत फैलाकर आप देश की तरक्की में रुकावट डालेंगे और इस नफरत से कुछ भी हासिल नहीं होगा। भारत के रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान भारत छोड़कर कहां जाएंगे। यह फिल्म सरकार द्वारा प्रायोजित एजेंडा है। एबीवीपी द्वारा जम्मू विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम से मुहम्मद अली जिन्ना का नाम हटाने की मांग पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि देश में जिन्ना के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाना चाहिए, ताकि देश यह समझ सके कि देश के विभाजन के लिए वही जिम्मेदार थे। उन सभी लोगों के बारे में भी पढ़ाया जाना चाहिए, जिन्होंने जिन्ना के साथ मिलकर विभाजन को अंजाम दिया और उनके सहयोग से सरकारें बनाईं।
मुस्लिम लीग के साथ मिलकर सरकार चलाने वाले कौन लोग थे। जिन्ना के साथ मिलकर देश का बंटवारा किसने कराया, सभी को पढ़ाया जाना चाहिए। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के भारतीय क्रिकेट टीम में मराठी खिलाड़ियों को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि नफरत फैलाना बंद कीजिए और फिर सब कुछ साफ नजर आने लगेगा। मिडिल ईस्ट युद्ध को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि इजरायल लंबे समय से ईरान को तबाह करने का सपना देख रहा था, लेकिन ईरान ने इजरायल को खंडहर बना दिया है। वही इजरायल, जिसकी दादागिरी पूरी दुनिया पर चलती थी, आज घुटनों पर आ गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां