सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने धोखाधड़ी में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धोखाधड़ी में अर्जित 98300 रुपये बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
गौरतलब रहे कि 13 फरवरी को वादी मुथुन मिश्रा संधू पोलटरी फार्म ब्रान्च मैनेजर सरसावा की तहरीर पर आरोपी पुनित कुमार जयसवाल पुत्र ओम प्रकाश जयसवाल निवासी मांधोपुर बधाना थाना अन्तु जिला प्रतापगढ़ के खिलाफ वादी के साथ धोखाधडी करके वादी की कम्पनी से बिना किसी अधिकारी के बताये मुर्गी का दाना फिड बिन के अलग-अलग समय पर कुल 137 बैग उठवा कर ले जाने तथा पूछने पर कम्पनी से भाग जाने के सम्बन्ध मे थाना सरसावा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त पुनित कुमार जयसवाल पुत्र ओम प्रकाश जयसवाल को देहरादून अम्बाला हाईवे अण्डर पास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी से अर्जित 98300 रुपये बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां