युद्धाभ्यास 'अमोघ ज्वाला' में भारतीय सेना के हथियारों ने दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया

On
School Ad

जोधपुर। सरहदी जिले जैसलमेर में भारतीय सेना ने अमोघ ज्वाला नाम का एक बड़ा युद्धाभ्यास किया। इस अभ्यास में सेना ने दिखाया कि आज के समय में युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि डेटा, सिग्नल और इंटेलिजेंस से भी लड़ा जाता है। इस दौरान आसमान में उड़ रहे ड्रोन ने दुश्मन की सही लोकेशन पता लगाई। इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर की मदद से दुश्मन के सिग्नल को जाम कर दिया गया, ताकि वह कोई संपर्क न कर सके। यानी दुश्मन को बिना सीधे लड़ाई के भी कमजोर किया जा सकता है।

इस अभ्यास का निरीक्षण दक्षिणी कमान के जीओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने किया। रेगिस्तान और मैदानी इलाकों में सेना की मशीनीकृत टुकड़ियों ने अपनी ताकत दिखाई। टैंक और पैदल सेना (इन्फैंट्री) ने तेजी और सटीक निशाने के साथ काल्पनिक दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया। अमोघ ज्वाला सिर्फ हथियारों का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि यह दिखाने का तरीका था कि भारतीय सेना नई तकनीक के साथ कितनी तैयार है। इसमें इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनिसेंस के जरिए दुश्मन की पूरी जानकारी जुटाई गई। अमोघ ज्वाला का सबसे बड़ा आकर्षण यह था कि इसमें आधुनिक, डिजिटल और आपस में जुड़े युद्ध का लाइव प्रदर्शन देखने को मिला। इस अभ्यास में खास बात यह रही कि नए जमाने के उपकरणों को बिना किसी रुकावट के एक साथ जोड़ा गया।

यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी ये भी पढ़ें  यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

सेना ने दिखाया कि पारंपरिक टैंक और इन्फैंट्री अब सिर्फ ताकत से नहीं, बल्कि डिजिटल जानकारी और रियल-टाइम डेटा के साथ ज्यादा प्रभावी और खतरनाक हो गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सैनिकों और कमांडरों के बीच बेहतर तालमेल देखा, जिसे कॉम्बैट एज कहा जाता है, यानी वह बढ़त, जो एक मजबूत और समन्वित युद्ध प्रणाली से मिलती है। इसके अलावा, इस अभ्यास में थल सेना और वायुसेना का बेहतरीन तालमेल भी देखने को मिला, जिससे यह अभ्यास मल्टी-डोमेन (जमीन और हवा दोनों स्तरों पर) और भी ज्यादा प्रभावशाली बन गया।

मध्य प्रदेश: एडीजी राजा बाबू ने बताया जान को खतरा, पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा ये भी पढ़ें  मध्य प्रदेश: एडीजी राजा बाबू ने बताया जान को खतरा, पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

अभ्यास के दौरान आसमान में निगरानी के लिए आधुनिक ड्रोन्स का उपयोग किया गया, जो दुश्मन की हर हरकत की रीयल-टाइम जानकारी दे रहे थे। वहीं, दुश्मन के ड्रोन्स को बेअसर करने के लिए अत्याधुनिक काउंटर-ड्रोन सिस्टम का भी सफल परीक्षण किया गया। युद्ध के मैदान में संचार तंत्र को बनाए रखना और दुश्मन के रेडियो व रडार सिग्नल्स को जाम करना जीत की पहली शर्त है। अमोघ ज्वाला में ईडब्ल्यू क्षमताओं ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकोनिसेंस के जरिए युद्ध क्षेत्र की सटीक जानकारी जुटाई गई, जिससे कमांडरों के लिए निर्णय लेने का समय बेहद कम हो गया। अभ्यास में अटैक हेलीकॉप्टर्स और लड़ाकू विमानों को एकीकृत तरीके से शामिल किया गया। टैंकों की आगे बढ़ती टुकडिय़ों को हवाई कवर प्रदान किया गया और गहरी मार करने वाली प्रणालियों ने दुश्मन के लॉजिस्टिक सेंटरों को तबाह करने का अभ्यास किया।

UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत' ये भी पढ़ें  UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 555 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का अनुदान, CM बोले- 'सांस्कृतिक रूप से एक है भारत'

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

एसबीआई शाखा के काउंटर में रखे रुपयों से भरे बैग को किशोर ने उड़ाया

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कैश काउंटर में रखे रुपयों के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
एसबीआई शाखा के काउंटर में रखे रुपयों से भरे बैग को किशोर ने उड़ाया

दैनिक राशिफल: 21 मार्च, 2026, शनिवार

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 21 मार्च, 2026, शनिवार

धन और परिवार: संतुलन में ही सफलता

आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान जिस 'धन' के पीछे दिन-रात भाग रहा है, वह जीवन जीने का साधन तो...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
धन और परिवार: संतुलन में ही सफलता

‘धुरंधर’ के कास्ट-क्रू के साथ आयशा खान की खास झलक, बोलीं- फिल्म आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी

  मुंबई। बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों की सूची में अपने नाम को शामिल करने वाली 'धुरंधर: 2' सिनेमाघरों में   एक्ट्रेस...
Breaking News  मनोरंजन 
‘धुरंधर’ के कास्ट-क्रू के साथ आयशा खान की खास झलक, बोलीं- फिल्म आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी

मुजफ्फरनगर: ओजस्वी चावला बने एडिशनल एसपी, जनपद में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुलिस प्रशासन में अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए विख्यात पुलिस क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ओजस्वी चावला बने एडिशनल एसपी, जनपद में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश

एसबीआई शाखा के काउंटर में रखे रुपयों से भरे बैग को किशोर ने उड़ाया

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कैश काउंटर में रखे रुपयों के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
एसबीआई शाखा के काउंटर में रखे रुपयों से भरे बैग को किशोर ने उड़ाया

यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता कार्यालय में चार साल पहले लगी आग में जली फाइलों का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
यूपी महाधिवक्ता कार्यालय आग कांड: हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव (विधि) को 25 मार्च को किया तलब

सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईद-उल-फितर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बड़ी तैयारी, ईदगाह का निरीक्षण

सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सहारनपुर। बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, ईद की खरीदारी में गिरावट से दुकानदार परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव