मुजफ्फरनगर: ओजस्वी चावला बने एडिशनल एसपी, जनपद में खुशी की लहर

ओजस्वी के पिता बले सिंह भी मुजफ्फरनगर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं सीओ के रूप में रहे 

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुलिस प्रशासन में अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए विख्यात पुलिस क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला को शासन द्वारा एडिशनल एसपी (अपर पुलिस अधीक्षक) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही जनपद के सामाजिक और राजनीतिक गलियारों सहित पुलिस महकमे में हर्ष की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतकों और जनपद के गणमान्य नागरिकों ने इसे मुजफ्फरनगर के लिए गौरव का क्षण बताया है।

ओजस्वी चावला की इस सफलता के पीछे उनके पारिवारिक संस्कार और खाकी के प्रति समर्पण की एक लंबी कहानी है। उनके पिता बले सिंह, जो स्वयं पूर्व इंस्पेक्टर एवं सीओ के रूप में मुजफ्फरनगर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, अपनी कड़क छवि और न्यायप्रियता के लिए आज भी याद किए जाते हैं। पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए ओजस्वी चावला ने भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यही नहीं, ओजस्वी की धर्मपत्नी एडीएम और बहन वन विभाग में वरिष्ठ अधकारी के पद पर तैनात हैं।

मुजफ्फरनगर का अभेद्य किला: 9 जोन और 21 सेक्टर में बंटा जनपद, त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरी खाकी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर का अभेद्य किला: 9 जोन और 21 सेक्टर में बंटा जनपद, त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरी खाकी

बधाइयों का लगा तांता
पदोन्नति की खबर सार्वजनिक होते ही ओजस्वी चावला और उनके पिता बले सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन और कई सामाजिक संस्थाओं ने फूल-मालाओं और बुके के साथ अपनी खुशी जाहिर की। वहीं साथी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि ओजस्वी चावला की यह पदोन्नति उनकी मेहनत और निष्पक्ष कार्यप्रणाली का प्रतिफल है। जनपद के नागरिकों का मानना है कि ओजस्वी चावला ने हमेशा पीड़ितों की बात सुनी और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। एडिशनल एसपी के रूप में उनकी नई पारी से अपराध नियंत्रण में और अधिक मजबूती आएगी।

मीट दुकानों का अतिक्रमण और दुर्गंध बंद हो, आस्था से समझौता नहीं:- शिवसेना  ये भी पढ़ें  मीट दुकानों का अतिक्रमण और दुर्गंध बंद हो, आस्था से समझौता नहीं:- शिवसेना 

नया दायित्व और नई उम्मीदें
एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नत होने के बाद ओजस्वी चावला को अब और अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जनपद के प्रबुद्धजनों ने विश्वास जताया है कि वे अपने नए पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ जनता की सेवा जारी रखेंगे। मुजफ्फरनगर के कोने-कोने से उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

मुजफ्फरनगर: 'समृद्धि का नवयुग' – विकास के 9 वर्ष पूरे होने पर भव्य रोजगार मेला, 1072 युवाओं के खिले चेहरे ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: 'समृद्धि का नवयुग' – विकास के 9 वर्ष पूरे होने पर भव्य रोजगार मेला, 1072 युवाओं के खिले चेहरे

Views: 30

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: भोपा के ग्राम कासमपुरा में खूनी संघर्ष, युवक पर तलवार से हमला

भोपा(मोरना)। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम कासमपुरा में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब रास्ते में शरारत...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भोपा के ग्राम कासमपुरा में खूनी संघर्ष, युवक पर तलवार से हमला

परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सीतापुर,। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की सऊदी अरब के रियाद में परिजनों के अनुसार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
 परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: खतौली सीओ राम आशीष यादव व ओजस्वी चावला समेत 43 अधिकारी बने एडिशनल एसपी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण रहा। उत्तर प्रदेश शासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली सीओ राम आशीष यादव व ओजस्वी चावला समेत 43 अधिकारी बने एडिशनल एसपी

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

इटावा- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

उत्तर प्रदेश

परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सीतापुर,। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की सऊदी अरब के रियाद में परिजनों के अनुसार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
 परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

इटावा- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

अमरोहा में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग पर कार्रवाई, लाइसेंस धारक पर मुकदमा

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शराब और बीयर दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतों पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  संभल   अमरोहा  
अमरोहा में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग पर कार्रवाई, लाइसेंस धारक पर मुकदमा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव