मुजफ्फरनगर: भोपा के ग्राम कासमपुरा में खूनी संघर्ष, युवक पर तलवार से हमला

बीच-बचाव करने आए शरारती युवकों ने बुजुर्ग को दी भद्दी-भद्दी गालियां, पुलिस में मामला दर्ज 

School Ad

भोपा(मोरना)। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम कासमपुरा में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब रास्ते में शरारत कर रहे युवकों को टोकना एक बुजुर्ग और उनके परिवार को भारी पड़ गया। मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर एक युवक को मरणासन्न कर दिया। घटना के बाद से गांव में दो पक्षों के बीच भारी तनाव बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे बाखरनगर मार्ग पर कुछ युवक खड़े होकर शोर-शराबा और उद्दंडता कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग ने शालीनता बनाए रखने की नसीहत दी। आरोप है कि शरारती युवकों ने बुजुर्ग की बात मानने के बजाय उनका मजाक उड़ाया और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं।

मुजफ्फरनगर: आश्वासन की स्याही से पिघला किसानों का गुस्सा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धरना समाप्त ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: आश्वासन की स्याही से पिघला किसानों का गुस्सा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धरना समाप्त

तलवारों से किया जानलेवा हमला
गाली-गलौज होता देख जब अमित पुत्र तारा सिंह नायक और पीतांबर पुत्र जुम्मा नायक ने विरोध किया और उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो मामला और बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे और तलवारें लेकर मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने अमित और पीतांबर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अमित नायक के शरीर पर गंभीर घाव आए हैं।

मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ पचेंडा में भारी पंचायत, विधायक पंकज मलिक के अपमान पर भड़के समर्थक ये भी पढ़ें  मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ पचेंडा में भारी पंचायत, विधायक पंकज मलिक के अपमान पर भड़के समर्थक

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
परिजनों ने आनन-फानन में घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अमित नायक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर

गांव में तनाव का माहौल
इस हिंसक झड़प के बाद कासमपुरा गांव में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद में शुक्रवार शाम को हुई तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

मुजफ्फरनगर: भोपा के ग्राम कासमपुरा में खूनी संघर्ष, युवक पर तलवार से हमला

भोपा(मोरना)। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम कासमपुरा में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब रास्ते में शरारत...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भोपा के ग्राम कासमपुरा में खूनी संघर्ष, युवक पर तलवार से हमला

परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सीतापुर,। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की सऊदी अरब के रियाद में परिजनों के अनुसार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
 परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: खतौली सीओ राम आशीष यादव व ओजस्वी चावला समेत 43 अधिकारी बने एडिशनल एसपी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण रहा। उत्तर प्रदेश शासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली सीओ राम आशीष यादव व ओजस्वी चावला समेत 43 अधिकारी बने एडिशनल एसपी

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद में शुक्रवार शाम को हुई तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सीतापुर,। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की सऊदी अरब के रियाद में परिजनों के अनुसार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
 परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

इटावा- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 350 सफाई कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव