मुजफ्फरनगर: खतौली सीओ राम आशीष यादव व ओजस्वी चावला समेत 43 अधिकारी बने एडिशनल एसपी
कई अधकारी जिले की पुलिस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, पुलिस विभाग में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण रहा। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 43 वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत करने का शासनादेश जारी कर दिया है। इस सूची में मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात खतौली क्षेत्राधिकारी (सीओ) राम आशीष यादव और जिले की पुलिस विरासत को आगे बढ़ाने वाले ओजस्वी चावला का नाम शामिल होने से जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
उत्तर प्रदेश शासन, गृह पुलिस सेवाएं अनुभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक के पद से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर 43 पुलिस अधिकारियों की प्रोन्नति तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी जाएगी। इस बड़े प्रशासनिक फैसले से पुलिस विभाग में उत्साह और गौरव का माहौल है। सहकर्मियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रोन्नत हुए सभी अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और नए उत्तरदायित्वों के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: आश्वासन की स्याही से पिघला किसानों का गुस्सा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धरना समाप्तमुजफ्फरनगर का गौरव: राम आशीष यादव व ओजस्वी चावला
शासन की इस पदोन्नति सूची में मुजफ्फरनगर जनपद से जुड़े दो नामों ने विशेष रूप से ध्यान खींचा है। वर्तमान में खतौली क्षेत्राधिकारी के रूप में तैनात राम आशीष यादव अपनी कार्यकुशलता और न्यायप्रियता के लिए क्षेत्र में पहचाने जाते हैं। उनके एडिशनल एसपी बनने पर खतौली और मुजफ्फरनगर के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। मुजफ्फरनगर में पूर्व इंस्पैक्टर व सीओ के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले बलेसिंह के पुत्र ओजस्वी चावला भी प्रोन्नत होकर एडिशनल एसपी बने हैं। यह परिवार के साथ-साथ जिले के लिए भी एक गर्व की बात है कि उनकी दूसरी पीढ़ी ने खाकी की विरासत को इतनी ऊंचाई तक पहुँचाया।
पदोन्नत हुए अधिकारियों की सूची
शासनादेश के अनुसार, प्रोन्नत होकर एडिशनल एसपी बनने वाले अधिकारियों में राजेश कुमार तिवारी, अवनीशवर चन्द्र श्रीवास्तव, हितेन्द्र कृष्ण, धर्मेन्द्र कुमार यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार सिंह, एसएन वैभव पांडेय, स्वतंत्र कुमार सिंह, श्रीमती स्नेहा तिवारी, श्रीमती नवीना शुक्ला, पंकज कुमार श्रीवास्तव, हरिराम यादव, प्रेम प्रकाश यादव, देवेन्द्र सिंह, वरूण कुमार सिंह, श्रीमती तनु उपाध्याय, संजय वर्मा, श्रीमती निष्ठा उपाध्याय, श्रीमती श्रेष्ठा, उदय प्रताप सिंह, अजित कुमार रजक, गिरीश कुमार सिंह, आलोक प्रसाद, चन्द्रकेश सिंह, अभिषेक तिवारी, पीयूषकांत राय, आलोक सिंह, सतीश चन्द्र शुक्ल, ब्रजनारायण सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, अभिनव यादव, अरविंद कुमार वर्मा, श्रीमती श्वेता कुमारी यादव, श्रीमती मोनिका यादव, राम आशीष यादव, समीक्षा यादव, इरफान नासिर खान, ओजस्वी चावला, श्रीमती वंदना चावला, श्रीमती सलोनी अग्रवाल, संतोष कुमार सिंह, अभिषेक प्रताप अजय व अशोक कुमार वर्मा शामिल हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

टिप्पणियां