अमरोहा में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग पर कार्रवाई, लाइसेंस धारक पर मुकदमा

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शराब और बीयर दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। आबकारी विभाग के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों से ओवररेटिंग की शिकायतें मिलने के बाद मंडी धनौरा स्थित एक देशी शराब दुकान पर गोपनीय जांच कराई गई, जिसमें अधिक मूल्य वसूली की पुष्टि हुई। इस पर संबंधित लाइसेंस धारक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में संचालित दुकानों पर निगरानी बढ़ाई गई है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली होने पर प्रमाण सहित शिकायत दर्ज कराएं, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां